शिक्षा के मामले में देश के टॉप 5 जिलों में बिहार के चार जिले शामिल, देखिये पूरी लिस्ट
बिहार वासियों के लिए एक बेहद अच्छी खबर सामने आ रही है नीति आयोग (Niti Aayog) के तरफ से जहाँ आयोग की रिपोर्ट में शिक्षा के मामले में जिन टॉप 5 जिलों को चुना गया है उसमें अकेले बिहार के 4 जिले शामिल है। निति आयोग की इस रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है, इस बड़ी खबर की जानकरी नीति आयोग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा दी है।
ट्वीट में लिखा गया है कि शिक्षा (Education) के मामले में देश के टॉप फाइव लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर झारखंड की उप राजधानी दुमका है। बाकि अन्य चार जिले बिहार के हैं. बता दें कि ये सभी जिला शिक्षा क्षेत्र में अक्टूबर 2021 में बेहतर प्रदर्शन के लिए देश के टॉप 5 जिलों में शामिल हुए हैं।
Education is the 🔑 to champion the cause of an #AatmanirbharBharat!🇮🇳
Presenting, the top 5⃣ most improved #AspirationalDistricts in the sector of #Education for the month of October 2021.
Congratulations, #ChampionsOfChange!👏 pic.twitter.com/2MNJD8Zasw
— NITI Aayog (@NITIAayog) December 10, 2021
आपको बता दे कि निति आयोग के तरफ से डेल्टा रैंकिंग को देश के छह विकासात्मक क्षेत्रों में 112 से अधिक महत्वाकांक्षी जिलों की ओर से की गई प्रगति के माप के रूप में मापा गया है। रैंकिंग के लिए स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास और बुनियादी ढांचा विकास क्षेत्रों को ध्यान में रखा गया था।
आयोग की ओर से कहा गया है कि शिक्षा आत्मनिर्भर भारत की महत्वपूर्ण कुंजी है। इसके साथ ही क्रमश: पांच जिलों दुमका, मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, बांका और शेखपुरा को नीति आयोग ने अक्टूबर 2021 के लिए आकांक्षी (एसपिरेशनल) जिला घोषित किया है। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने इस उपलब्धि पर खुशी का इजहार किया है। साथ ही, चारों जिलों के शिक्षाधिकारियों को इसके लिए बधाई दी है।

