बिहार के लोगों को रेलवे का तोहफा, 1 नवंबर से इन 3 रूटों पर 6 पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन

एक तरफ जहाँ छठ और दिवाली के मौके पर दूसरे प्रदेशों से लोग अपने राज्य बिहार आते है तो दूसरी तरफ बिहार के भीतर ही अलग अलग शहरों में लोगो की आवाजाही काफी बढ़ जाती है। बस इसी को देखते हुए रेलवे ने बिहार के लोगों को एक नया तोहफा दिया है जहाँ सहरसा, दरभंगा और सोनपुर रेलखंड पर 3 जोड़ी नई ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।

पूर्व-मध्‍य रेल इन तीन रेल रूट पर एक-एक जोड़ी नई ट्रेन चलाएगी, जिसके तहत सहरसा, दरभंगा और सोनपुर रेलखंड पर नई पैसेंजर ट्रेनें चलेंगी। इन ट्रेनों का परिचालन 1 नवंबर से शुरू होगा और रेलवे के अगले आदेश तक परिचालन जारी रहेगा, नई ट्रेनों के परिचालन से मौजूदा ट्रेनों पर यात्रियों का भार काम होगा।

सहरसा रेलखंड

  • ट्रेन नंबर 05524: सहरसा-सरायगढ़ डेमू स्‍पेशल पैसेंजर 1 नवंबर 2021 से अगली सूचना तक प्रतिदिन सहरसा से शाम 4 बजकर 45 मिनट पर प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए 6 बजकर 50 मिनट पर सरायगढ़ पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर 05523: सरायगढ़-सहरसा डेमू पैसेंजर स्पेशल 1 नवंबर अगली सूचना तक प्रतिदिन सरायगढ़ से शाम 7 बजकर 30 मिनट पर प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए रात 10 बजे सहरसा पहुंचेगी।

दरभंगा रेलखंड

  • ट्रेन नंबर 05591: दरभंगा-हरनगर स्‍पेशल पैसेंजर 1 नवंबर से अगली सूचना तक प्रतिदिन दरभंगा से सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए 12 बजकर 15 मिनट पर हरनगर पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर 05592: हरनगर-दरभंगा स्‍पेशल पैसेंजर 1 नवंबर से अगली सूचना तक प्रतिदिन हरनगर से शाम 3 बजकर 15 मिनट पर प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 6 बजकर 20 मिनट पर दरभंगा पहुंचेगी।

सोनपुर रेलखंड

  • ट्रेन नंबर 05512: सोनपुर-समस्तीपुर स्‍पेशल पैसेंजर 1 नवंबर से अगली सूचना तक प्रतिदिन सोनपुर से 4 बजकर 8 मिनट पर प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रूकते हुए 8 बजकर 30 मिनट पर समस्तीपुर पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर 05511: समस्तीपुर-सोनपुर स्‍पेशल पैसेंजर ट्रेन 1 नवंबर से अगली सूचना तक प्रतिदिन समस्तीपुर से शाम 7 बजकर 30 मिनट पर प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए रात 11 बजकर 55 मिनट पर सोनपुर पहुंचेगी।