बिहार: लॉकडाउन-3 के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन दुकानों को खोलने की मिली छूट

कोरोनावायरस संक्रमण की रफ्तार को धीमा करने के लिए पिछले कई सफ्ताहों से बिहार में लागू लॉक डाउन को नितीश सरकार ने एक जून तक के लिए बढ़ा दिया है, इसकी जानकारी खुद मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने ट्वीट कर दी है। 26 मई से लागू होने वाले इस लॉकडाउन- 3 के लिए आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद गाइडलाइन तय कर दी गई है।

आज शाम में 4 बजे बिहार के मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, बिहार के डीजीपी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रेस कांफ्रेंस कर लॉकडाउन को लेकर विस्तृत जानकारी दी.।अधिकारियों ने बताया कि कुछ ख़ास बदलाव नहीं किया गया है. सिर्फ उर्वरक, बीज, कीटनाशक और कृषि यंत्रों से संबंधित दुकानों और प्रतिष्ठानों को शहरी क्षेत्र में रोज सुबह 6 बजे से 10 बजे और ग्रामीणों इलाकों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक खोलने का आदेश दिया गया है।

ये है नई गाइडलाइन्स