बिहार में पहली बार आयोजित हो रहा डांस टैलेंट शो ‘I Am Dance’, इस तरह से करें रजिस्ट्रेशन

बिहार के कोने कोने में छुपे डांस के दीवानों को मंच देने के लिए अपनी तरह का पहला डांस टैलेंट हंट आयोजित होने वाला है, ‘I Am Dance’ डांस टैलेंट हंट का आयोजन सिगनिफिसेंट एंटरटेनमेंट, रितायत फाउंडेशन के एसोसिएशन के साथ मिलकर किया जा रहा है। राजधानी पटना में सिगनिफिसेन्ट ग्रुप के फाउंडर सह सीईओ कैप्टन राशिद खान, बॉलीवुड डांस डायरेक्टर व फिल्मफेयर अवॉर्ड विनर रुएल डाउसन वृंदानी और सालसा क्वीन ऑफ इंडिया स्नेहा कपूर ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस बारे में जानकारी दी।

आयोजन मंडल ने बताया कि सेमीफाइनल 21 सितंबर और ग्रैंड फिनाले 25 सितंबर को पटना में होगा। इसमें पांच साल से अधिक उम्र के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। इसमें सोलो, कपल और ट्रायो ग्रुप की एंट्री होगी। रजिस्ट्रेशन मोबाइल ऐप से होगा। कंटेस्टेंट को सिगनिफिसेन्ट एंटरटेनमेंट का ऐप गूगल प्ले स्टोर से इंस्टाल करना होगा।

पांच राउंड में पूरे होने वाले इस टैलेंट हंट का ग्रैंड फिनाले 25 सितंबर को संपन्न होगा, इस शो के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसके लिए सिगनिफिसेंट एंटरटेनमेंट का एप डाउनलोड करना होगा, जो प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। उन्होंने आगे कहा कि बिगेस्ट डांस टैलेंट हंट ‘I Am Dance’ की शुरुआत फिल्टर राउंड एक से 10 सितंबर तक होगी. फिल्टर राउंड में दो लेवल होंगे. फिल्टर राउंड को पर कर जाने वाले प्रतिभागी कलिंग राउंड में जाएंगे. कलिंग राउंड 11 से 15 सितंबर तक होंगे.

डांस टैलेंट हंट ‘I Am Dance’ में जज के रूप में झलक दिखला जा सीजन-2 फेम दीपक सिंह, मशहूर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट के चीफ कोरियोग्राफर रजित देव, द इंडियन सालसा प्रिंसेस स्नेहा कपूर, डांस प्लस फेम सुशांत खत्री होंगे, जबकि सुपर जज गीता कपूर, टेरेंस लुईस और रुएल डाउसन होंगे. होस्ट मशहूर एंकर व डांसर राघव जुयाल होंगे.