BPSC के नए अध्यक्ष बनाए गए पूर्व IAS अतुल प्रसाद, आर के महाजन की होगी विदाई, 67वीं परीक्षा पेपर लीक के कारण रहेंगे याद

New Chairman Of BPSC Atul Prasad

बिहार लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष होंगे आईएएस अफसर रहे अतुल प्रसाद। बीपीएससी के अध्यक्ष आर के महाजन का कार्यकाल खत्म होने के बाद इन्हें यह जवाबदेही दी गई है।

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 5 अगस्त से अतुल प्रसाद बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष होंगे।

Nitish government has appointed Atul Prasad as the new chairman of BPSC
नीतीश सरकार ने अतुल प्रसाद को बीपीएससी का नया अध्यक्ष बनाया है

अतुल प्रसाद का सबसे चर्चित कार्यकाल समाज कल्याण विभाग में

अतुल प्रसाद 1987 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। रिटायर होने के बाद नीतीश सरकार ने उन्हें बीपीएससी का नया अध्यक्ष बनाया है।

सरकार के अपर सचिव रचना पाटिल ने जारी अधिसूचना में कहा है कि बिहार के राज्यपाल ने बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद के लिए अतुल प्रसाद की नियुक्ति को अपनी सहमति दी है।

Atul Prasad, IAS officer will be the new chairman of Bihar Public Service Commission
बिहार लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष होंगे आईएएस अफसर रहे अतुल प्रसाद

अतुल प्रसाद कई विभागों में प्रधान सचिव रह चुके हैं। उनका सबसे चर्चित कार्यकाल समाज कल्याण विभाग में था। जब वे इस विभाग में प्रधान सचिव थे।

उस समय ही बहुचर्चित रिमांड होम कांड उजागर हुआ था और नीतीश सरकार की काफी किरकिरी हुई थी। उस समय अतुल प्रसाद ने कहा था कि उन्होंने ही मामले की जांच करवाई, जिससे यह मामला सामने आया था।

इसलिए याद रखे जाएंगे आर के महाजन

बिहार लोक सेवा आयोग में आर के महाजन का कार्यकाल इसलिए याद किया जाएगा कि 67 वी पीटी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हुआ था। सभी सेंटरों पर परीक्षा रद्द की गई थी।

ऐसा बीपीएससी के इतिहास में पहली बार हुआ था। इसकी जांच अभी भी चल रही है। इसमें अब तक 17 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

On March 25, the preparations for the BPSC 67th exam in Gaya were inspected by Chairman RK Mahajan by roaming around the college.
25 मार्च को गया में BPSC 67वीं एग्जाम की तैयारियों का कॉलेज में घूम-घूमकर चेयरमैन आरके महाजन ने किया था निरीक्षण

जांच के दायरे में अभी भी कई लोग हैं। कार्यकाल पूरा होने से एक दिन पहले उन्होंने बीपीएससी 66 वीं संयुक्त परीक्षा का परिणाम जारी करा दिया है।

bpsc classes
प्रमोटेड कंटेंट