नेपाल सरकार ने कड़ी शर्तों के साथ खोला भारत-नेपाल बॉर्डर, यात्रा से पहले जान लें नए नियम
लम्बे समय से बंद चल रहे भारत नेपाल सीमा को अब खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है, यह फैसला नेपाली मंत्रिमंडल के निर्णय के बाद लिया गया जहाँ गृह मंत्रालय के शाखा अधिकारी सुमन पंडित ने सभी विभागों को मंत्रिमंडल में लिए गये निर्णय संबंधी आदेश पत्र जारी किया है। भारत-नेपाल बॉर्डर को क्रॉस करने के लिए लोगों को कई नियमों का पालन करना जरूरी होगा।
जाने से पहले ऑनलाइन फॉर्म जरूरी
नेपाल बार्डर पर प्रवेश के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एक अनिवार्य ऑनलाइन पूर्ण आगमन फार्म बनाया गया है जिसके माध्यम से नेपाल में इंट्री के लिए परमिशन मिल सकेगा। बीते मंगलवार को नेपाली सरकार की मंत्रिमंडल ने बार्डर खोलने को लेकर अहम निर्णय लिया था।
नेपाल सरकार की मंत्रिपरिषद ने “नेपाल से आने और जाने वाले यात्रियों के यात्रा प्रबंधन पर आदेश, 2078” को भी मंजूरी दी. जिसके तहत नेपाल में प्रवेश करने के 72 घंटे के भीतर, विदेश से नेपाल आने वाले व्यक्ति को COVID-19 की नकारात्मक परीक्षण रिपोर्ट के साथ www.ccmc.gov.np पर लॉग इन करके फॉर्म भरना होगा।
क्या है नेपाल सरकार की शर्तें ?
- नेपाल सरकार की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा जिससे नेपाल में प्रवेश के लिए इजाजत मिलेगी,
- इजाजत मिलने के बाद प्रवेश करते वक्त परमिशन कॉपी अपने साथ रखनी जरूरी होगी,
- विदेशी नागरिक स्थल मार्ग से नेपाल में जा सकते है जिसके लिखे 72 घंटे पहले कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी है,
- पद यात्रा और पर्वतारोहण के लिए आने वाले पर्यटकों को अनुमति लेनी होगी
इसके साथ ही अगर किसी यात्री में प्रवेश करते समय COVID-19 के लक्षण दिखते है तो उस यात्री को पहले जाँच के लिए भेजा जायेगा और नेगेटिव रिपोर्ट मिलने पर ही जाने की इजाजत दी जाएगी। नए नियम के तहत, कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के 14 दिन बाद ही विदेशियों को नेपाल प्रवेश की अनुमति मिलेगी

