भईया हई हम बिहारी बहरा जात बानी हो,नेहा सिंह राठौर ने जीता सभी बिहारियों का दिल-चारों ओर हो रही है प्रशंसा
नेहा सिंह राठौड़ भोजपुरी गीत लोक गायिका इन दिनों पुरे सोशल मीडिया पर इन्हीं की चर्चा है बीते कुछ समय पहले इनके द्वारा गाई हुई गाना यूपी में काबा पार्ट 2 को लेकर विवाद हो गया था|

यूपी पुलिस के द्वारा इनको नोटिस भेजा जा चुका है उसी दौरान यह अपने किसी निजी काम से पटना पहुंची उस दौरान मीडिया कर्मी से बातचीत के दौरान इन्होंने बताया कि पुलिस को नोटिस का जवाब भी दिया है|

बताया कि नोटिस जो मेरे नाम पर आया था वह बिल्कुल फर्जी था इस दौरान तमिलनाडु मुद्दे पर इन्होंने एक सुंदर सा गीत गाया जिसका बोल था भैया हाई हम बिहारी बाहर आ जात बनी हो

सरकार से करना चाहिए सवाल
नेहा सिंह राठौर ने आगे कहा कि मैं खुद दिल्ली से आ रही हूं. खुद को भी एक प्रवासी मजदूर मानती हूं. दिल्ली-मुंबई जितने लोग बिहार से गए हैं सभी वहां मजदूरी ही करते हैं.

तमिलनाडु की घटना को लेकर किए सवाल उन्होंने कहा कि मैं एक लोक गायिका हूं यह सवाल नेताओं से करना चाहिए.मैं उनके लिए गीत लिख सकती हूं और उनकी आवाज उठा सकती हूं. इस मुद्दे को लेकर सवाल सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से करना चाहिए.

नेहा को मिल चुका है यूपी पुलिस का नोटिस
नेहा सिंह राठौर ने कानपुर देहात अग्निकांड में मां-बेटी की हत्या को लेकर गानों के जरिए सरकार पर हमला किया था. नेहा सिंह राठौर को उत्तर प्रदेश की कानपुर देहात थाने की पुलिस ने ‘यूपी में का बा’ पार्ट-2 को लेकर नोटिस थमाया था.

नोटिस में नेहा सिंह राठौर से सात सवालों के जवाब मांगे गए थे. इसकी जानकारी उन्होंने खुद ही दी थी. नोटिस मिलने के बाद लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की तबीयत बिगड़ गई थी. वहीं, इस नोटिस को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था.

