बिहार की नेहा का मुंबई में कमाल, 12 घंटे में 71.6KM की दूरी तय कर जीती मैराथन दौड़

बिहार की नेहा का मुंबई में कमाल, 12 घंटे में 71.6KM की दूरी तय कर जीती मैराथन दौड़

बिहार की बेटी नेहा रंजन ने मुंबई में आयोजित एक मैराथन दौर में जीत हासिल कर पुरे प्रदेश का मान बढ़ाया है, नेहा ने 71.6 किलोमीटर का मैराथन दौड़ जीतकर इतिहास रच दिया है। इस प्रतियोगिता में नेहा अपने एज ग्रुप में ओवर ऑल चैंपियन भी घोषित हुई हैं।

इलाके में ख़ुशी का माहौल

नेहा बिहार के सारण जिले के छपरा शहर के श्यामचक स्थित आदर्श कॉलोनी की रहने वाली है, नवीन कुमार औऱ श्रीमती द्रोपदी देवी की बेटी के इस कमाल से पुरे शहर में ख़ुशी का माहौल है। नेहा बचपन से ही खेल कूद में भाग लेती रही है और उनके पास कई गोल्ड मेडल और अन्य कीर्तिमान भी हैं।

12 घंटे में पूरा किया 71.6 KM का सफर

10 जून को मुंबई विश्वविद्यालय के खेल स्टेडियम में संध्या 7:30 बजे से नेहा रंजन ने अपने अन्य प्रतियोगियों के साथ दौड़ना शुरू किया और 11 जून को सुबह 7:30 बजे कुल बारह घण्टे में उसने 71.6 किलोमीटर की दूरी तय कर 38 वर्ष के आयु वर्ग में इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नेहा रंजन एक्सिस बैंक की वरीय पदाधिकारी हैं और इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए पिछले एक वर्ष से प्रयासरत थीं।

इन लोगों को दिया सफलता का श्रेय

नेहा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच, माता-पिता, अपने पति विजय एवं अन्य परिजनों को दिया है। नेहा का कहना है कि वह इस तरह का आयोजन इस साल के अंत तक बिहार में भी करने वाली हैं, ताकि बिहारी युवतियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त हो सके।