बिहार: UPSC की तैयारी के लिए पिछड़े वर्ग की महिलाओं को भी सरकार देगी 1 लाख रुपये, पूरी जानकारी

बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत महिला एवं बाल विकास निगम के द्वारा यूपीएससी (UPSC) की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए प्रोत्साहन राशि की शुरुआत की है।

अब इस मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत नव स्वीकृत ‘सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना का लाभ बिहार के पिछड़े वर्ग की महिलाओं को भी मिलेगा, बता दे की यह योजना अब तक केवल सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए ही था।

महिला एवं बाल विकास की प्रबंध निदेशक हरजोत कौर बम्हरा ने बताया कि इस योजना में सामान्य वर्ग और पिछड़ा वर्ग की उन महिलाएं को 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी, जिन्होंने यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास की है। यह पैसा उम्मीदवार को एकमुश्त दिया जाएगा ताकि उसे मुख्य परीक्षा की तैयारी में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो।

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है, अब इस योजना में 31 दिसम्बर तक आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवारों को fts.bih.nic.in/swdscholarship/default.html इस लिंक पर जाना होगा।

इस योजना के तहत राज्य सरकार उन उम्मीदवारों को आर्थिक सहायता दे रही है, जो केंद्र लोक सेवा आयोग यूपीएससी 2021 की प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण हैं।

इस योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को दिया जायेगा जो बिहार का निवासी होगी, आवेदन के वक्त आवेदिका के पते का सबूत, पहचान का प्रमाण आवश्यक है। इसके साथ ही आवेदिका का स्वयं का बैंक खाता और आधार होना भी जरुरी है। अब तक 46 महिलाओं ने आवेदन किया है।