Vande Bharat: ये है भारत के लोगों की सबसे फेवरेट वंदे भारत ट्रेन, फटाफट बिक जाती है टिकटें

most favorite vande bharat train of indians

भारत के लोग वंदे भारत ट्रेन को काफी पसंद कर रहे है। इस ट्रेन से लोग अपने गंतव्य स्थान तक छह से आठ घंटे के अंदर पहुंच जा रहे है।

इसी बीच भारतीय लोगों की सबसे फेवरेट वंदे भारत ट्रेन का नाम भी सामने आया है। जिसकी सभी सीटें फटाफट से बुक हो जाती है। आईये जानते है इस ट्रेन के बारे में।

भारत के लोगों की सबसे फेवरेट वंदे भारत ट्रेन

दरअसल झारखण्ड की राजधानी रांची से तीन वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन किया जा रहा है। भारत के लोगों की सबसे फेवरेट वंदे भारत ट्रेन रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस है, जिसका ऑक्यूपेंसी 109 प्रतिशत है।

वंदे भारत की बाकी ट्रेनों का हाल

इसके अलावा रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी शुरुआत से ही यात्रियों के बीच लोकप्रिय रही है। इसकी 98% की औसत ऑक्यूपेंसी दर दर्शाती है कि यह ट्रेन यात्रियों की पसंद बन चुकी है।

जबकि, रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की संख्या थोड़ी कम है। इसकी ऑक्यूपेंसी दर 85% है, जो रांची-पटना ट्रेन से कम है।

वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। तीनों वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की संख्या बेहतर है। रांची से हावड़ा के बीच 109 प्रतिशत आक्यूपेंसी है – निशांत कुमार, सीपीआरओ, रांची रेल मंडल।

वंदे भारत में आक्यूपेंसी रेट (प्रतिशत में)

ट्रेन  एक्‍जीक्‍यूटिव क्‍लास चेयरकार क्‍लास
रांची-पटना 98.15 92.32
पटना-रांची 109.77 96.90
हावड़ा-रांची 103.07 90
रांची-वाराणसी 84.94 72.54
वाराणसी-रांची 68 .72 76.47
रांची-हावड़ा 109.77 96.90

प्रचार-प्रसार से बढ़ी यात्रियों की संख्या

पहले, दोनों ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम थी। प्रचार-प्रसार के बाद रांची-पटना ट्रेन में यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है।

रांची-वाराणसी ट्रेन में भी यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन अभी भी यह रांची-पटना ट्रेन से कम है। ऐसी उम्मीद है कि रांची-वाराणसी ट्रेन में भी यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।

चेयरकार की तुलना में एग्जीक्यूटिव क्लास अधिक लोकप्रिय

वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों के बीच चेयरकार की तुलना में एग्जीक्यूटिव क्लास अधिक लोकप्रिय हो रहा है। इसका प्रमाण है एग्जीक्यूटिव क्लास में बेहतर ऑक्यूपेंसी रेट।

वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को कई सुविधाएं मिलती हैं, जो इसे अन्य ट्रेनों से अलग बनाती हैं। इनमें शामिल हैं:

  • आरामदायक सीटें: एग्जीक्यूटिव क्लास में चेयरकार की तुलना में अधिक आरामदायक सीटें होती हैं।
  • अधिक सुविधाएं: एग्जीक्यूटिव क्लास में यात्रियों को भोजन, पेय पदार्थ, वाई-फाई और मनोरंजन जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
  • शांत वातावरण: एग्जीक्यूटिव क्लास में चेयरकार की तुलना में अधिक शांत वातावरण होता है।

हालांकि, एग्जीक्यूटिव क्लास में चेयरकार की तुलना में सीटों की संख्या कम होती हैं। यदि आप वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा करते समय अधिक सुविधाएं और आराम चाहते हैं, तो एग्जीक्यूटिव क्लास आपके लिए बेहतर विकल्प होगा।

और पढ़ें: Naukri In India: भारतीय कंपनियों में घट गई नौकरियां, भर्ती में हुई इतनी गिरावट

और पढ़ें: IPL Vs PSL: IPL और PSL टीमों के बीच होगा मैच, 10 साल बाद लौट रहा ये टूर्नामेंट