Moong Dal Pakodi Recipe: ट्राई करें मूंग दाल की पकौड़ी की लाजवाब रेसिपी
मूंद दाल पकौड़ी की रेसिपी (Moong Dal Pakodi Recipe): सुहाने मौसम में आपने अक्सर घर पर आलू-प्याज की पकौड़ियां तो जरूर खाई होंगी। पकौड़ी और चाय किसी के भी मूड को बेहतर कर सकती हैं. हांलाकि, आलू-प्याज के अलावा भी कई चीजों से पकौड़ियां बनाई जा सकती हैं। क्या आपने मूंद दाल की टेस्टी पकौड़ियां खाई हैं?

मूंद दाल की पकौड़ियां बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
2 कप मूंद दाल
2 चम्मच पिसी हुई अदरक
3-4 लहसुन की कलियां
1 बारीक कटा बड़ा प्याज
1 टमाटर
आधा कप बारीक कटा हरा धनिया
नमक
काली मिर्च
आधा चम्मच साबुत धनिया
मूंद दाल की पकौड़ियां बनाने का तरीका
मूंद दाल की पकौड़ियां बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को धो कर 2-3 घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद इसे मिक्सी में पीस लें। अब मूंग दाल के पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें और बारीक कटा या कद्दूकस किया हुआ प्याज डालें।
बारीक कटा हरा धनिया डालें। अदरक का पेस्ट डालें।
बारीक कटा हरा धनिया, साबुत धनिया, काली मिर्च और नमक डाल कर अच्छे से मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अच्छे से चलाते हुए फेंटे. ज्यादा गाढ़ा या पतला पेस्ट नहीं बनाना हैइसे थोड़ी देर ऐसे ही रख दें।

तब तक टमाटर को 4 टुकड़ों में काट कर मिक्सी में डालें। इसमें हरे धनिये की पत्तियां, जिंजर-गार्लिक और नमक डाल लें और थोड़ा पानी डाल कर चटनी पीस लें। इसे गार्निश करने के लिए बारीक कटे प्याज और हरे धनिये का इस्तेमाल करें।
अब एक कढ़ाही लें और उसमें रिफाइंड ऑयल या तेल डालें। इसमें पकौड़े के लिए तैयार बैटर से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण ले कर डालें और तल लें। इसी तरह सारी पकौड़ियां तैयार करें। मूंग दाल की पकौड़ियों को प्लेट में निकाल लें।
बेहतरीन तरीके से सजाने के लिए भेल वाली कोन की तरह पेपर की एक कोन बनाएं और उसमें पकौड़ियों को डालें। इसके साथ एक ट्रे में चटनी की कटोरी रखें और सर्व करें। सबको ये डिश बहुत पसंद आएगी। इसे आप शाम के नाश्ते में या दिन में कभी भी बना कर खा सकते हैं।

