मिसाल है नरपत सिंह : 38 टांके और 10 फीसदी दिव्यांग फिर भी नहीं टूटा जज्बा , साइकिल से तय किया 30000 km. का सफर

छोटे से गांव के युवा ने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है बाड़मेर जिले के छोटे से गांव लंगेरा के एक युवा के पर्यायवरण संरक्षण को लेकर जुनून ने आज उन्हें विश्व रिकॉर्ड तक पहुंचा दिया। मालूम हो कि ग्रीनमैन नरपत सिंह के एक पैर में 38 टांके और शरीर में 10% विकलांगता है लेकिन वह अपने लक्ष्य से कभी नहीं भटके

बहन को दहेज में 251 पौधे दिए, अब तक 93000 पौधे लगाने वाले 'ग्रीनमैन ऑफ़ इंडिया' से मिलिए

दरअसल ग्रीनमैन नाम से फेमस नरपत सिंह राजपुरोहित ने हाल में देश की सबसे लंबी साइकिल यात्रा निकाल कर विश्व कीर्तिमान बनाया है जिसके बाद उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। जानकारी के मुताबिक ग्रीनमैन नरपत सिंह ने साइकिल से 30121 किलोमीटर की दूरी की यात्रा पूरी की है।

Meet Green Man Narpat Singh Rajpurohit Who Cycling 14 States To Save Environment

राजपुरोहित, जिन्हें पिछले गुरुवार को उनका प्रमाण पत्र मिला उनका कहना है कि उनकी यात्रा जनवरी 2019 में जम्मू से शुरू हुई जिसे इसे अप्रैल 2022 में जयपुर में पूरा किया गया। बता दें कि राजपुरोहित ने इस दौरान 29 राज्यों को कवर किया।

 

चार महीने जंगल में घूमे, अब गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम | Rajasthan Greenman Cycle Yatra World Record; Narpat Singh Rajpurohit | Barmer News - Dainik Bhaskar

किसी एक देश में साइकिल द्वारा सबसे लंबी यात्रा 30,121.64 किमी (18716.71 मील) है। साइकिल यात्रा के दौरान नरपत को पहाड़ी क्षेत्रों और मूसलाधार बारिश के बीच चलना पड़ा। नरपत सिंह बताते हैं कि आज विश्व में पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है और यह हमें कोरोना ने दिखा भी दिया। इसलिए इसको गंभीरता से लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए। नरपत सिंह आगे बताते हैं कि इस तरह की यात्रा के लिए हमेशा एक टीम एक गाड़ी में साथ में होती है, लेकिन उनके पास यह सुविधा नहीं थी।

guinness world record

उन्‍होंने बताया कि नैनीताल जाने के लिए 15 किलोमीटर का सफर तय करने में उन्‍हें 17 घंटे का समय लग गया। सर्दी और बारिश ने उनका रास्‍ता रोकने की कोशिश की, लेकिन उनके कदम थके नहीं। कई जगहों पर भूखा सोना पड़ा तो कई जगह पर रेलवे स्टेशन पर रात बितानी पड़ी। हजारों किलोमीटर की यात्रा तय करने के लिए नरपत सिंह को दिनभर बारिश में साइकिल चलानी पड़ी, लेकिन उन्‍होंने हौसला नहीं हारा।