बिहार का मीठापुर गया लाइन रेलवे ओवरब्रिज बनकर तैयार, जाम से मिलेगी राहत, जानिए कब से भरेंगे फर्राटा

MITHAPUR GAYA LINE RAILWAY OVER BRIDGE

राजधानी पटना के लोगों लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल राजधानी वासियों को जल्द ही मीठापुर गया लाइन गुमटी के पास लगाने वाले भीषण जाम से राहत मिलने वाली है।

दरअसल पटना के गया लाइन गुमटी के मीठापुर रेलवे ओवर ब्रिज का काम लगभग पूरा हो गया है। अब जल्द ही पटनावासियों को इस फ्लाईओवर की सौगात मिलने वाली है, जिससे लोगों को जाम से राहत मिलेगी।

दरअसल पटना में जाम की समस्या आम है। हालांकि पिछले कुछ सालों में कई नए फ्लाईओवर और सड़कों के निर्माण से पटनावासियों को काफी हद तक जाम से निजात मिली है।

The construction work of ROB near Gaya Line Railway Gumti in Mithapur, Patna is almost complete
पटना के मीठापुर में गया लाइन रेलवे गुमटी के पास आरओबी का निर्माण कार्य लगभग पूरा

इसी क्रम में पटना के मीठापुर में गया लाइन रेलवे गुमटी के पास आरओबी का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पुल पर पिचिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है और बहुत ही जल्द यह फ्लाईओवर पटनावासियों को सौंप दिया जाएगा।

अगले महीने तक शुरू हो जाएगा आवागमन

आपको बता दें, इस ओवरब्रिज का निर्माण कार्य गया लाइन गुमटी पर मीठापुर सब्जी मंडी के पास किया जा रहा है। पुल पर धूल की सफाई कर दी गई है और पिचिंग का काम शुरू हो गया है। इस पुल का निर्माण कार्य बस अंतिम दौर में है।

Traffic will start by next month
अगले महीने तक शुरू हो जाएगा आवागमन

पुल पर काम कर रहे कारीगरों ने बताया कि इस महीने के अंत तक काम पूरा कर लिया जाएगा। यानी इस महीने के अंत होने से पहले फ्लाईओवर के सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे और अगले महीने से मीठापुर गया लाइन गुमटी रेलवे ओवर ब्रिज पर आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो जाएगा।

लोगों को मिलेगी जाम से राहत

इस पुल के शुरू होने से मीठापुर फ्लाईओवर से लोग सीधे पटना पश्चिम की ओर आ जा सकेंगे। इस पर आवागमन शुरू होने से करबिगहिया, जक्कनपुर, यारपुर, मीठापुर, परसा, पुनपुन आदि इलाकों में जानें वाले लोगों को सहूलियत होगी।

उन्हें रेलवे फाटक खुलने और बंद होने का इंतजार नहीं करना होगा। अगर वर्तमान की बात करें तो अभी मीठापुर सब्जी मंडी की ओर से करबिगहिया जाने में रेलवे फाटक बंद होने पर जाम की स्थिति पैदा होती है और लोग फाटक खुलने का इंतजार करते हैं।

लोग घंटो जाम में फंसे रहते हैं। लेकिन अगले महीने से मीठापुर गया लाइन गुमटी फ्लाईओवर शुरू होने के बाद लोगों को घंटों जाम में नहीं फसना पड़ेगा।