बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान बोले, हम हिंदू थे, आज भी राजपूत रिश्तेदारों से है संबंध
बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां ने शुक्रवार की रात धर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि उनके पूर्वज हिन्दू थे। आज भी उनके खानदान के कई लोग हिन्दू राजपूत हैं। पूर्वजों ने इस्लाम धर्म अपना लिया इसलिए हम आज मुसलमान हो गए। खां हालांकि जबरन धर्म परिवर्तन को जरूर गलत मानते हैं। बिहार के हाजीपुर के अंजनपीड़ चौक पर धर्म परिवर्तन के बारे में पूछे गए सवाल पर मीडिया से बात करते राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि अगर कोई स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करता है तो ठीक है, लेकिन जबरदस्ती ऐसा नहीं होगा।
मंत्रीजी ने अपना ही अपना उदाहरण देते हुए उन्होंने उनके पूर्वज हिंदू थे। आज भी उनके खानदान के कई लेाग राजपूत हैं। इस बाबत उन्होंने कहा कि यहां लड़ाई छिड़ी हुई थी। तब बगल के इलाके से जयराम सिंह और भगवान सिंह यहां आए थे। बाद में भगवान सिंह ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया। वे मुसलमान हो गए। वह खानदान हमलोगाें का है। बगल के सरैयां गांव में जयराम सिंह का परिवार है। उस खानदान के लोग पटिदार हैं। वहां आज भी हमारा आना-जाना होता है। हमारे पारिवारिक संबंध हैं।
उन्होंने कहा, “अगर कोई जबरन धर्म परिवर्तन करवाता है तो राज्य सरकार ऐसा नहीं होने देगी। अगर कोई ऐसा करता है वह बचने वाला नहीं है, कानून उसे सख्त से सख्त सजा देगा।” मंत्री जी बातचीत के दौरान आगे कहा कि, “किसी का भी जबरदस्ती धर्म परिवर्तन नहीं कराया जा सकता। कोई मेरे सिर पर पिस्तौल लगा देगा तो भी मैं अपना धर्म नहीं बदलूंगा। कोई आदमी जबरदस्ती धर्म नहीं बदलेगा।” मंत्री जमा खान खूब को हिन्दू के वंसज बताते है और उन्होंने यहां तक कहा कि आज भी उनके खानदान के हिंदु परिवारों में आना जाना है।

