भारत के इस मिनी थाईलैंड में लगती है देसी विदेशी पर्यटकों की भीड़, नजारा देखकर अटक जाएगा आपका भी दिल
Mini Thailand of India: हिमाचल की खूबसूरती तो पूरी दुनिया में फेमस है। यहां के फेमस टूरिस्ट प्लेस मनाली, शिमला तो अपनी खूबसूरती के लिए जाने ही जाते हैं। लेकिन आज हम आपको हिमाचल की एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे भारत का “मिनी थाईलैंड” कहा जाता है।
हम बात कर रहे हैं, हिमाचल के जिभी टूरिस्ट प्लेस की जिसे मिनी थाईलैंड भी कहा जाता है। यहां के नज़ारों में आपको बहुत ही कम खर्चे में थाईलैंड की यात्रा जैसा सौंदर्य देखने को मिलता है।
तो अगर आप भी विदेश यात्रा करने की सोच रहे हैं। लेकिन इस यात्रा में कोई न कोई समस्या हो जा रही है तो आप हिमाचल के इस खूबसूरत मिनी थाईलैंड जाकर विदेश यात्रा जैसा लुत्फ उठा सकते हैं।
तो चलिए अब हम जान लेते हैं क्या खास है हिमाचल के इस अनोखे हिल स्टेशन में?

मिनी थाईलैंड जीभी की खासियत
- हिमाचल के इसहिल स्टेशन जीभी में आपको थाईलैंड जैसे खूबसूरत नजारों का दीदार होता है। यहां के पहाड़ों के बीच बहती हुई नदी के दृश्य के सामने आपको थाईलैंड खूबसूरत नजारे भी कम नजर आते हैं ।
- यहां आप प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ कई एडवेंचरस एक्टिविटीज जैसे कैम्पिंग और हाइकिंगभी एंजॉय कर सकते हैं।
- इसके अलावा आपको यहां फिशिंग और बर्ड वाचिंग का भी लुत्फ़ उठाने का मौका मिलता है।
- जीभी की खासियत यहां की खूबसूरत नदी है जो दो चट्टानों से बीच में होकर बहती है। जिन्हें यहां का सबसे बड़ा टूरिस्ट अट्रैक्शन माना जाता है।
- इसके अलावा यहां आपको खूबसूरत वॉटरफॉल भी देखने को मिलता है। जो आपको नेचर के करीब होने का एहसास दिलाता है। इस खूबसूरत नजारे को देखकर आप एक अलग ही दुनिया में पहुंच जाते हैं।
- घने जंगलों के बीच से निकलता यह झरना और उसकी मधुर आवाज आपके मन को एक अद्भुत शांति देती है।
- इस खूबसूरत हिल स्टेशन में आपको थाईलैंड जैसे नजारे देखने को मिलते हैं। जिन्हें देखकर आपको अपने देश में ही विदेश यात्रा का आनंद प्राप्त होता है
- फैमिली ट्रिप के लिए जीभी एक परफेक्ट लोकेशन है, जहां आप देवदार के पेड़ों के बीच खूबसूरत पहाड़ों और यहां के प्राचीन मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।
- यहां घूमने के लिए आप यहां से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जालोरी पास भी जा सकते हैं जहां आपको खूबसूरत बर्फ से लदा ट्रैक मिलता है, जहां से आप घास के मैदान और फूलों की घाटियों के बीच होते हुए शानदार ट्रैकिंग का आनंद उठा सकते हैं।
- यहां पर घूमने फिरने की खूबसूरत लोकेशंस के साथ-साथ आपको खाने-पीने के लिए कई सुंदर रेस्टोरेंट और कैफे मिल जाते हैं जहां आप देसी विदेशी खाने का लुत्फ़ प्राकृतिक नजारों को देखते हुए उठा सकते हैं।

कैसे पहुंचे मिनी थाईलैंड जीभी
इस मिनी थाईलैंड जीभी की यात्रा करने के लिए आप ट्रेन फ्लाइट या सड़क मार्ग किसी भी माध्यम से यहां पहुंच सकते हैं।
हवाई मार्ग से जीभी पहुंचने के लिए आपको यहां के नजदीकी भुंतर हवाई अड्डे पहुंचना होगा। जो कुल्लू के पास स्थित है। यहां से 60 किलोमीटर की यात्रा करके आप इस खूबसूरत। जगह पर पहुंच सकते हैं
इसके अलावा अगर आप रेलवे के माध्यम से यहां पहुंचना चाहते हैं तो शिमला यहां का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है। जहां से जीभी की दूरी लगभग 150 किलोमीटर रह जाती है। जिसे आप प्राइवेट टैक्सी द्वारा पूरी कर सकते हैं।
सड़क मार्ग से आपको आने के लिए बसों और प्राइवेट टैक्सी का ऑप्शन मिल जाता है। दिल्ली से आपको थोड़े-थोड़े अंतराल के बाद ऑट तक के लिए बसें मिल जाती हैं। ऑट पहुंचने के बाद आप यहां से बस लेकर इस मिनी थाईलैंड तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

