इन 5 तरीकों से करे असली केसर की पहचान और जाने इसके फायदे

आपको बता दे की केसर हमारे घर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण आइटम है। जिसका इस्तेमाल हम खाने के स्वाद बढ़ने के साथ-साथ शरीर को गर्म रखने के लिए करते हैं। लेकिन हमे असली और नकली केसर को पहचानने में कई दिक्क़ते आती हैं। हम आसानी से बता नहीं पाते की यह असली केसर हैं या नकली। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे किस इसका पहचान कैसे करते हैं और इसके सेवन से हमारे शरीर पर क्या फायदे होते हैं।

असली केसर की पहचान

स्वाद:- आप जानते होंगे की दिखने में केसर की पत्तियां काफी सुन्दर होती है और इसकी खुसबू भी बेहद भीनी और मिठास घोलती हुई होती है। मगर जब आप इसको अपने  जीभ पर रखते है और उसका स्वाद लेते है तो वह करवी महसूस होती है। आपको बता दे की यही है असली केसर की पहचान जिसकी मिठास भरी खुसबू और स्वाद करवी होती हैं। तो अगर केसर जीभ पर रखने से मीठा महसूस हो तो समझ जाईये की वह नकली हैं।

रंग:- आपको बता दे की केसर को पानी में डालने पर वह एकदम से अपना रंग नहीं छोरती। अगर आप असली केसर की पहचान करना चाहते हैं तो उसे गुनगुने पानी में केसर की पतियों के दो रेसा डाल दें। अगर वह रेसा अपना रंग आसानी से छोड़ने लग जाये तो समझ जाईये की वह असली नहीं हैं। क्यों की असली केसर पानी में इतना जल्दी कलर नहीं छोरता हैं।

घुलनशीलता:- क्या आप जानते हैं की असली केसर पानी में कभी नहीं घुलता। केसर की पतईया अपना रंग जरूर छोरती हैं मगर वह पूरी तरह कभी नहीं घुलता हैं। तो जब भी आप असली केसर को पानी में डालेंगे तो वह अपना रंग जरूर छोड़ेगी मगर उसकी पत्तिया पानी में पूरी तरह नहीं घुलेगी ।

गर्म जगह:- aapko बता दें की केसर के धागे हमेसा सूखे हुए होते हैं और पकड़ कर खींचने पर वह आसानी से टूट जाते हैं। और उसकी तासीर काफी गरम होती हैं। तो इसलिए अगर आप केसर को गरम जगह पर रखेंगे तो वह जल्दी ही ख़राब हो जाएगी वही नकली केसर जैसे का तैसा रहता हैं।

पानी में रंग:- जब भी आप केसर को पानी में डालेंगे तो उसके द्वारा छोरा गया रंग भी असली और नकली का पहचान बता सकता हैं। तो आप को बता दें की अगर केसर पानी में डालने पर केसरिया रंग छोरती हैं तो समझ जाईये की वह असली नहीं हैं क्युकी असली केसर को जब भी आप पानी में डालेंगे तो वह घोलने पर पीला रंग छोरती हैं।

केसर के फायदे

केसर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर एक शक्तिशाली मसाला है। इसे स्वास्थ्य लाभों से जोड़ा गया है, जैसे कि मूड में सुधार, कामेच्छा और यौन क्रिया, साथ ही पीएमएस के लक्षणों में कमी और वजन में वृद्धि। केसर की सबसे अच्छी बात यह है कि यह आम तौर पर ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित है और इसे अपने आहार में शामिल करना आसान है।