बिहार में मौसम की भविष्यवाणी की जाती है सबसे सटीक, बिहार ‘मौसम विज्ञान केंद्र’ को मिला पूरे देश में अव्वल स्थान

‘Meteorological Center’ of Bihar: बिहार के विज्ञान केंद्र के द्वारा मौसम से संबंधित अनुसंधान और मौसम की घटनाओं की पूर्व सूचना प्रदान की जाती है। पटना स्थित यह मौसम विज्ञान केंद्र अपनी सटीक जानकारी के लिए जाना जाता है।

इसी क्रम में बिहार के मौसम विज्ञान केंद्र को पूरे देश में अपनी सबसे सटीक मौसम की जानकारी, इन्नोवेटिव आईडियाज , और बेहतरीन काम के लिए सर्वश्रेष्ठ मौसम विज्ञान केंद्र के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री ने किया सम्मानित

आपको बता दे दिल्ली में हाल ही में आयोजित भारतीय मौसम विज्ञान के एक कार्यक्रम के दौरान इस पुरस्कार की घोषणा की गई। जिसके अंतर्गत बिहार के पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र को वर्ष 2023 के लिए मौसम संबंधी सबसे सटीक जानकारी और नवाचार के प्रयोग को अपनी अनुसंधान में शामिल करने के लिए सर्वश्रेष्ठ मौसम विज्ञान केंद्र के पुरस्कार से नवाजा गया।

यह पुरस्कार विश्व मौसम विज्ञान दिवस के अवसर पर केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा बिहार मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक आशीष कुमार को दिया गया।  पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा पटना मौसम विज्ञान केंद्र के कार्यों की सराहना भी की गई .

 

1974 में की गई स्थापना

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक आशीष कुमार के अनुसार ब्रिटिश शासन काल में ब्रिटिश स्कोर ऑफ़ इंजीनियरिंग ने 18 67 में मौसम विज्ञान वेधशाला की स्थापना की थी। इसके बाद 1974 में मौसम विज्ञान केंद्र के रूप में इसको मान्यता मिली और तब से अपने प्रयासों द्वारा इस क्षेत्र बेहतरीन कार्य करने में अग्रसर है ।

बिहार के पटना मौसम विज्ञान केंद्र पटना सहित आसपास के कई इलाकों के बारे में मौसम की जानकारी प्रदान करता है।  जिसके अंतर्गत भागलपुर, पूर्णिया, गया, वाल्मीकि नगर के इलाके सम्मिलित है।