मिलिए बिहारी कपिल शर्मा JP से, YouTube पर कॉमेडी वीडियो डाल हर महीने लाखों कमा रहे

Meet Bihari Kapil Sharma JP

कहा जाता है की काबिलियत किसी की मोहताज नहीं ये बात बिहार से छपरा के एक युवक ने प्रमाणित कर दिया। दरअसल, भोजपुरिया कपिल शर्मा के नाम से मशहूर जय प्रकाश यादव नाम का एक लड़का अपने हुनर के बदौलत देश दुनिया में इन दिनों छाया हुआ है।

सारण जिले के मशरक प्रखंड के कवलपुरा पंचायत के रहने वाले जेपी यादव इन दिनों सोशल मीडिया के माध्यम से देश विदेश में छाए हुए है। 21 साल का जय प्रकाश यादव यूट्यूब पर दो-दो चैनलों में सिल्वर प्ले बटन हासिल करने वाले चर्चित लोगों में से एक है।

भोजपुरिया कपिल शर्मा के नाम से मशहूर जय प्रकाश यादव बेहद निम्न मध्यवर्गीय परिवार से आते है। पिता रामेश्वर यादव भवन निर्माण में राज मिस्त्री का काम करते है, जबकि मां मीरा देवी गृहिणी है। तीन भाई बहनों में जय प्रकाश सबसे बड़े है।

यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से कमाई गई राशि से जय प्रकाश आपने परिवार का भरण पोषण सहित सुख सुविधा के सारे साधनों का व्यवस्था कर रहे है।

Jai Prakash Yadav popularly known as Bhojpuriya Kapil Sharma

सामाजिक मुद्दों पर बने वीडियो को मिली काफी सराहना

मीडिया से बात करते हुए कॉमेडियन जय प्रकाश यादव ने बताया कि शराबबंदी और तत्कालीन सामाजिक मुद्दों पर बने वीडियो को यूट्यूब पर काफी सराहना मिलती है। पहला वीडियो 2019 में बेरोजगारी पर बनाया था। जिसको काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। लंबे समय तक सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। अभी तत्काल में मुखिया चुनाव को लेकर मेरी बहुत सारा वीडियो बहुत लंबे समय तक वायरल होता रहा।

Comedian Jai Prakash Yadav

जुगाड़ टेक्नोलॉजी से एडिट कर बनाते है वीडियो

जय प्रकाश अपना वीडियो बनाने के लिए जुगाड़ तकनीक से अपने छत पर हरा पर्दा लगाकर वीडियो शूट कर पटना ले जाकर एडिटिंग करवाते थे। पहला वीडियो इन्होंने सिम्पल मोबाइल से ही शूट किया था। आज भी ये इनडोर शूट के लिए अपने छत पर ही हरा पर्दा लगाकर शूट करने का काम करते है।

Youtuber JP Yadav

लोगों ने पहले उड़ाया मजाक अब कर रहे प्रशंसा

उनके इस काम का शुरू में कुछ ग्रामीणों ने मजाक उड़ाया। बाद में इनकी प्रसिद्धि और हो रही कमाई को देखकर वहीँ लोग  इनकी प्रशंसा करने लगे। शुरुआत में तो पिता ने भी पढ़ने लिखने के बाद नौकरी की बात कही, लेकिन इनकी माता मीरा देवी ने इनका साथ दिया और उनपर भरोसा जताया।