पुरे परिवार के साथ घूमिए पटना मरीन ड्राइव, मौज मस्ती का है फुल प्रबंध, देखिए खासियत

marine drive patna photos

परिवार और दोस्तों के लिए यह जगह बेहद खूबसूरत है। पथ के दोनों साइड लगभग सैकड़ों ऐसी दुकान है, जहां खान पान की चीजें मिलती है। बिहार में जितने भी तरह के स्टॉल फूड दिखते हैं, वह सभी मरीन ड्राइव पर उपलब्ध है।

All types of food stalls seen in Bihar are available on Marine Drive.
बिहार में जितने भी तरह के स्टॉल फूड दिखते हैं, सभी मरीन ड्राइव पर उपलब्ध फोटो क्रेडिट्स: News18

यहां पर कई घोड़े भी मिल जाएंगे, जो बच्चों को सवारी करने के लिए आकर्षित करते हैं। बच्चों के अलावा बड़े भी इसपर सवारी करते हैं। आप पूरे मरीन ड्राइव पर घोड़े पर सवार होकर घूम सकते हैं। कम उम्र के बच्चे टॉय कार पर भी सफर कर सकते हैं।

Take a horse ride on Marine Drive
मरीन ड्राइव पर घोड़े पर सवार होकर घूम सकते हैं फोटो क्रेडिट्स: News18

परिवार के साथ आने वाले लोग यहां हर उम्र के सदस्यों के साथ कुछ समय बिता सकते हैं। यहां छोटे बच्चे खिलौने वाले कार पर बैठकर मरीन ड्राइव घूम सकते हैं, तो वहीं जंपिंग ट्रैक पर भी मस्ती कर सकते हैं। बुजुर्ग सदस्य भी बैठकर ठंडी हवाओं का आनंद उठा सकते हैं।

Jumping Track at Patna Marine Drive
पटना मरीन ड्राइव पर जंपिंग ट्रैक फोटो क्रेडिट्स: News18

मरीन ड्राइव पर जीवन का हर रूप देखने को मिल जाएगा। एक तरफ जहां बड़े से आकर्षक स्टॉल में महंगी चीजें मिल रही होती हैं तो वहीं कुछ लोग जमीन पर सामान रखकर बेच रहे हैं और गुजारा कर रहे हैं।

Attractive stalls at Patna Marine Drive
पटना मरीन ड्राइव पर आकर्षक स्टॉल फोटो क्रेडिट्स: News18

यहां आपको कई रंग-बिरंगे आकर्षक स्टॉल देखने को मिल जाएगा, जिसपर अलग-अलग खाने का आनंद उठा सकते हैं। परिवार सहित लोग घूम-घूमकर इन स्टॉलों पर खाने का लुफ्त उठाते हैं।

Every form of life can be seen on Marine Drive
मरीन ड्राइव पर जीवन का हर रूप देखने को मिल जाएगा फोटो क्रेडिट्स: News18

मरीन ड्राइव पर कई ऐसे भी परिवार हैं, जो कम पूंजी में दुकान डालकर व्यापार कर रहे हैं। एक बुजुर्ग परिवार मक्का बेचते हैं और अपना गुजारा करते हैं।

Its own pleasure to eat roasted corn at Marine Drive
मरीन ड्राइव पर भुना हुआ मक्का खाने का अपना ही मजा फोटो क्रेडिट्स: News18

मरीन ड्राइव पर भुना हुआ मक्का खाने का अपना ही मजा है। गंगा से आने वाली ठंडी-ठंडी हवाओं के बीच भुना हुआ मक्का नींबू लगा कर खाने का अपना अलग ही आनंद हैं।

Enjoy nutritious food at Patna Marine Drive
पटना मरीन ड्राइव पर ले पौष्टिक खाना का आनंद फोटो क्रेडिट्स: News18

चाइनीज और फास्ट फूड से दूरी बनाने वाले लोगों के लिए भी यहां सुविधा उपलब्ध है। कई ऐसे स्टॉल हैं, जहां पौष्टिक खाना खा सकते हैं। उबला हुआ अंकुरित चना, प्याज-टमाटर के साथ खाने का लुफ्त उठा सकते हैं।

Patna Famous Batata Puri and Jhal Moodhi
पटना का फेमस बटाटा पुरी और झाल मूढ़ी फोटो क्रेडिट्स: News18

राजधानी पटना का फेमस बटाटा पुरी और झाल मूढ़ी का भी आनंद उठा सकते हैं। पूरे राजधानी में कई स्टॉल पर बटाटा आनंद उठा सकते हैं। लेकीन मरीन ड्राइव पर अलग ही मजा है।

Momos at Patna Marine Drive
पटना मरीन ड्राइव पर मोमोज फोटो क्रेडिट्स: News18

यहां पर एक ऐसा स्टॉल है, जहां मोमो का कई रूप देखा जा सकता है। आप इन मोमोज का आनंद उठा सकते हैं। इन मोमोज को पेश करने का तरीका भी बेहद आकर्षक होता है।

There is also an open mic at the stall of Patna Marine Drive
पटना मरीन ड्राइव के स्टॉल पर ओपन माइक भी होता है फोटो क्रेडिट्स: News18

यहां के एक स्टॉल पर ओपन माइक भी होता है, जहां लोग आकर गाना गा सकते हैं। कोई शायरी या कॉमेडी कर सकते हैं। चाय के साथ म्यूजिक का भी आनंद उठा सकते है।

Coffee date in Patna Marine Drive
पटना मरीन ड्राइव में करे कॉफी डेट फोटो क्रेडिट्स: News18

लिट्टी के साथ मुर्गा का भी स्वाद चख सकते हैं। इस के अलावा कॉफी डेट पर भी जा सकते हैं।