स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लेह पहुंचे मनोज तिवारी और निरहुआ, जवानों को खाना भी परोसा

सांसद और भोजपुरी एक्टर-सिंगर मनोज तिवारी ने इस दौरान की फोटोज (Nirahua-Manoj Tiwari Photos) को भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि आजमगढ़ के नवोदित सांसद और भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ मनोज तिवारी के साथ सेना के जवानों के बीच मौजूद हैं।

Nirhua and Manoj Tiwari reached Leh and spent time with the soldiers.
निरहुआ और मनोज तिवारी ने लेह पहुंचकर जवानों के साथ टाइम स्पेंड किया

जवानों के साथ खाना खाने का अवसर मिला

दोनों ही भोजपुरी स्टार्स स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) के मौके पर सेना के जवानों के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान निरहुआ और मनोज ने जवानों को बैठाकर अपने हाथ खाना परोसकर खिलाया। ये नजारा देखते ही बन रहा है।

Nirhua and Manoj made the soldiers sit and feed them by serving them food.
निरहुआ और मनोज ने जवानों को बैठाकर अपने हाथ खाना परोसकर खिलाया

मनोज तिवारी ने निरहुआ के साथ इस दौरान की फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही एक्टर और सांसद ने लिखा, ‘लेह में @itbp_official के जवानों के साथ खाना खाने का अवसर मिला… उनको खाना परोस बहुत आनंद प्राप्त हुआ साथ में @dineshlalyadav भाई भी रहे…’।

जय हिंद और जय भारत के खूब लगे नारे

मनोज तिवारी और निरहुआ (Manoj Tiwari-Dinesh Lal Yadav Nirahua) के इस नेक काम की सोशल मीडिया यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग जय हिंद और जय भारत के खूब नारे लगा रहे हैं। इनकी तस्वीरों को ढेरों लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं।

Her pictures are getting a lot of likes and comments
इनकी तस्वीरों को ढेरों लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं

आपको बता दें कि इससे मनोज तिवारी और निरहुआ साथ में लेह के पास सिंधु नदी लद्दाख पहुंचे थे। इस दौरान एक वीडियो भी एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जिसमें सारा नजारा देखते ही बन रहा था।

perfection ias bpsc toppers
प्रमोटेड कंटेंट