सरकार से पंगा पड़ गया महँगा,मनीष कश्यप ने किया सरेंडर घर पर शुरू हुई कुर्क-देखे तस्वीरे

manish kashyap jail
manish kashyap jail
मनीष कश्यप का वायरल विडियो पर गया महँगा

यह है पूरा मामला

तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों से कथित भेदभाव मामले में झूठा वीडियो वायरल करने के आरोपी मनीष कश्यप ने बिहार पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है. शनिवार को इसकी जानकारी बिहार पुलिस ने ट्वीट कर दी है. यूट्यूबर ने बेतिया के जगदीशपुर थाना में आत्मसमर्पण किया है.

manish kashyap jail
मनीष कश्यप के घर कुर्की जब्ती होने वाली थी जिसके पहले ही उसने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया.

बिहार पुलिस ने पहले ही उनकी कुर्की जब्त करने के आदेश जारी किए थे. कई बार पूछताछ के लिए समन जारी होने के बाद भी वो पुलिस के सामने नहीं आ रहा था.

manish kashyap jail
यूट्यूबर ने बेतिया के जगदीशपुर थाना में आत्मसमर्पण किया है.

बिहार पुलिस ने किया ट्वीट कर दी जानकारी

ट्वीट में बिहार पुलिस ने लिखा है- “तमिलनाडु में कामकाजी बिहार के निवासियों के लिए असत्य भ्रामक और उन्माद फैलाने वाले वीडियो को प्रसारित करने और आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या 3/ 23 तथा 4 / 23 के अभियुक्त मनीष कश्यप ने बिहार पुलिस और ईओयू की दबिश के कारण बेतिया के जगदीशपुर थाना में आत्मसमर्पण किया.”

manish kashyap jail
घर की जप्त हुई कुर्की

घर की जप्त हुई कुर्की

मनीष कश्यप के घर कुर्की जब्ती होने वाली थी जिसके पहले ही उसने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. फर्जी वीडियो के मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को कांड संख्या 03/23 के प्राथमिकी अभियुक्त मनीष कश्यप और युवराज सिंह राजपूत के विरुद्ध गिरफ्तारी के लिए वारंट प्राप्त किया था.

manish kashyap jail
बिहार पुलिस ने शनिवार को ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है

इसके पहले दोनों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था. मनीष कश्यप के घर कुर्की जब्ती का आदेश भी दिया गया था. कुर्की जब्ती के पहले ही मनीष कश्यप ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया.

फ्रीज किये गये सारे खाते

manish kashyap jail
बिहार पुलिस ने किया ट्वीट कर दी जानकारी

बता दें कि इसके पहले ईओयू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मनीष कश्यप के बैंक खातों को फ्रीज भी कराया था. मनीष कश्यप के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता के सबूत भी मिले इस पर जांच चल रही है. मनीष कश्यप बेतिया के रहने वाला है.

उस पर सात केस हैं जिसमें से पांच केस में वह चार्जशीटेड है. वहीं एक केस में उसे जमानत मिली हुई है. पुलिस कई दिनों से गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी जिसके बाद मनीष कश्यप ने संभवत कुर्की जब्ती की वजह से आज आत्मसमर्पण किया है.