वीडियो: अलग अंदाज में तेजस्वी को बधाई देने पहुंचा ये समर्थक, रसगुल्ले की बाल्टी लेकर पहुंचा शख्स

दिल्ली में शादी करने के बाद लालू के लाल तेजस्वी यादव पटना आ चुके हैं, ऐसे में समर्थक और विधायकों का आवास पर आना जाना लगा है. हर कोई बधाई देने पहुंच रहा है। इसी कड़ी में एक युवक बीते गुरुवार को राबड़ी आवास के पास मिला जो अपने सर पर रंग की गमछी और उसके ऊपर रसगुल्ले से भरी बाल्टी लेकर वहां मौजूद था।

शख्स का यह बेहद ही अनोखा अंदाज देखर हर कोई हैरान था, बाइक पर रसगुल्ले की बाल्टी लेकर राबड़ी आवास के पहुंच इस युवक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार इस शख्स का नाम मुंशी राय है और वह दानापुर का रहने वाला है, फिलहाल राजवंशी नगर में गाय-भैंस का खटाल लगाकर खुद रसगुल्ला बनाता है और बाइक से घूम-घूमकर बेचता है। खास बात ये है कि वह सबसे पहले घर से निकलने के बाद लालू आवास आता है और उसके बाद रसगुल्ला बेचना शुरू करता है।

तेजस्वी की शादी की खबर सुनकर वह गुरुवार को राबड़ी आवास के बाहर लोगों को मुफ्त में रसगुल्ला खिलाता रहा, मुंशी राय ने बताया कि तेजस्वी यादव की शादी हो गई है. भाभी आ गई हैं, इस कारण अब वे जल्द मुख्यमंत्री बन जाएंगे।

देखिए वीडियो