इंसान और पक्षी की अनोखी दोस्ती, बाइक के पीछे उड़कर करता है सवारी नहीं छोड़ता कभी साथ
जीवन में दोस्त का होना बहुत जरूरी है. जिस तरह रिश्तेदार और नाते-संबंधी आवश्यक हैं, उसी तरह दोस्त का भी होना आवश्यक है. उत्तर प्रदेश के अमेठी में 30 वर्षीय युवक का कोई इंसान नहीं, बल्कि प्रदेश का राजकीय पक्षी सारस दोस्त है

दरअसल आरिफ नाम के इस युवक ने घायल सारस पक्षी की मदद की थी. इसके बाद, सारस पक्षी ने इसे अपना सबकुछ मान लिया. लगभग एक साल से सारस आरिफ के साथ ही रहता है.

हर समय रहता है साथ
आरिफ जहां भी जाता है सारस उसके साथ उसका सारथी बनकर दोस्ती का रिश्ता निभा रहा है. जो भी आरिफ और सारस की दोस्ती देखता है वो इंसान और बेजुबान की मित्रता का मिसाल देता है|

आरिफ कहीं भी घर से बाहर जाते हैं तो पीछे-पीछे चलाता है सारस इनको देखने के लिए रोजाना जुट आती है लोगो की भीड़

घायल होने पर बचाई थी जिंदगी
मिली जानकारी के मुताबिक अमेठी जनपद के जामो विकासखंड के मंडका गांव के रहने वाले आरिफ के साथ उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय पक्षी सारस दोस्त बनकर रहता है. अगस्त 2022 में घायल सारस जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था |

ऐसे मुश्किल समय में आरिफ ने सारस की जान बचाकर पक्षी के मन में अपने प्रति अनोखा प्रेम जागृत कर दिया. अब लगभग एक वर्ष से राज्य का राष्ट्रीय पक्षी सारस आरिफ और उसके परिवार के साथ घुल-मिल कर रह रहा है|
दोस्ती है अटूट
खास बात है कि यह सारस आरिफ के घर में रहने के साथ-साथ उसका साये की तरह पीछा करता है. आरिफ जहां भी जाता है, वो वहां उसके साथ जाता है. आरिफ पैदल जाए या मोटरसाइकिल से, हर जगह सारस हमसफर बनकर आरिफ के साथ रहता है|

सारस पक्षी ने आरिफ के साथ अपनापन का रिश्ता बना लिया है|आरिफ ने न्यूज़ 18 लोकल से बातचीत में बताया कि सारस का पैर टूट गया था. मुझेको वो खेत में घायल अवस्था में पड़ा मिला था. इसके बाद, मैंने उसका इलाज कराया

