Mahindra XUV400: Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) के द्वारा भारतीय बाजार में सोमवार को अपनी पहली Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक Car को लांच कर दिया है, साथी साथ इस Car की कीमत कभी ऐलान कर दिया गया है|
अगर आप भी इस नए साल में अपने घर कोई इलेक्ट्रिक Car लाने के लिए सोच रहे हैं तो आप Mahindra XUV400 को ला सकते हैं मैंने आपको यहां पर इस कर के बारे में पूरी डिटेल बताई है कि आखिर इस कर की पुरी प्राइस क्या है और इस Car में क्या खास बात है तो लिए इस पर विचार करते हैं.
अगर आपको भी इलेक्ट्रिक Car लेने में दिलचस्पी है तो आप Mahindra XUV400 की ओर जा सकते हैं, इस Car की खास बात यह है कि इसमें यह इलेक्ट्रिक कार कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 (एक्सयूवी300) पर आधारित है.
Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक XUV Car का भारतीय मार्केट में Tata Nexon EV जैसी कारों से मुकाबला होगा जो कि इस समय भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक Car है, आईए जानते हैं कि दोनों XUV CAR क्या-क्या फीचर और रेंज मिलते हैं|
Mahindra XUV400 & Tata Nexon EV की कीमत
Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक Car दो अलग-अलग वैरिएंट्स – EC (ईसी) और EL (ईएल) में उपलब्ध होगी, महिंद्रा Mahindra XUV400 की कीमत भारतीय बाजार में 15.99 लाख रुपये से लेकर 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा कंपनी के वाहन निर्माता ने एलान किया है कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी की इंट्रोडक्ट्री कीमत है जो पहली 5,000 बुकिंग के लिए मान्य होगी।
यानी साफ तौर पर बताया गया है कि कंपनी इसकी कीमतों में इजाफा करने का 100% इरादा रखती है। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा कंपनी के द्वारा यह लक्ष्य रखा गया है कि भारतीय बाजार में Mahindra XUV400 कि लॉन्च के एक साल के भीतर 20,000 यूनिट डिलीवर करना ही करना है।
वही आप लोगों को बता दे की Tata Nexon EV Max तीन वैरिएंट्स – XZ+, XZ+ Lux साथ ही Jet Edition (जेट एडिशन) में भी उपलब्ध होगा। वही आपको बता दे की Nexon EV Max की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.34 लाख रुपये है, जो की टॉप मॉडल के लिए 20.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
Mahindra XUV400 & Tata Nexon EV के कलर ऑप्शन
आपको बता दे की महिंद्र एक्सयूवी 400 Car पांच अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है, जिसमें आर्कटिक ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नपोल ब्लैक और इंफिनिटी ब्लू जैसी कलर शामिल हैं
वही आप सभी को बता दे की Tata Nexon EV Max को तीन एक्सटीरियर पेंट ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है जिसमें इंटेन्सी-टील (नेक्सॉन ईवी मैक्स के लिए एक्सक्लूसिव), डेटोना ग्रे और प्रिस्टिन व्हाइट जैसे रंग शामिल हैं। ड्यूल टोन बॉडी कलर पूरे मॉडल लाइनअप में स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है।
पावर और स्पीड
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि Mahindra XUV400 की टॉप स्पीड 150 kmph है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड हैं जो पावर डिलीवरी और स्टीयरिंग फील को बदल देते हैं। XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी 8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
वही आपको बता दे की Tata Nexon EV Max में फ्लोरपैन के नीचे 40.5kWh का बैटरी पैक है जो स्टैंडर्ड मॉडल से 33 प्रतिशत ज्यादा ऊंचा है। और यह Nexon EV Max Car 143bhp और 250Nm के आउटपुट का दावा करता है। Tata Nexon EV Max इलेक्ट्रिक एसयूवी सिर्फ 9 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
बैटरी पैक और चार्जिंग
Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी की बैटरी क्षमता 39.4 kWh है और बैटरी पैक IP67 वाटर और डस्ट-प्रूफ है। Mahindra XUV400 में बैटरी के लिए एक चिलर और एक हीटर भी है और Mahindra XUV400 बैटरी का निर्माण भारत में ही होता है।
वहीं, Nexon EV Max के साथ चार्जिंग के दो विकल्प – स्टैंडर्ड 3.3kWh चार्जर और 7.2kWh एसी फास्ट चार्जर देती है। Nexon EV Max के बैटरी पैक को किसी भी 50 kW DC फास्ट चार्जर से सिर्फ 56 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। जबकि 3.3kWh चार्जर के जरिए 15-16 घंटे में और 7.2 kWh AC फास्ट चार्जर के जरिए 5-6 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।