लूडो गेम में चीटिंग करना युवक को पड़ गया महंगा, बिहार के वैशाली में हुआ यह अजीबोगरीब कांड

Ludo Game Cheating Miscreants Brutally Beat Youth In Vaishali

दोस्तों के साथ खेल में अक्सर रुठने-मनाने का सिलसिला चलता है, लेकिन लूडो खेल में चीटिंग करने पर एक दोस्त ने दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, यह अजीबोगरीब मामला पहली बार सामने आया है।

दरअसल, मामला महुआ थाना क्षेत्र के छ्तवारा गांव का है। यहां बीते 15 दिन पहले दो दोस्त एक साथ मिलकर लूडो का लुत्फ उठा रहे थे। इसी दौरान एक दोस्त ने खेल में धोखेबाजी की।

जिसके बाद बीते दिनों पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित की पहचान छ्तवारा गांव निवासी मोहम्मद शाकिर के बेटे सिमरान के रूप में हुई है। पीड़ित के परिजनों ने बदमाशों पर 50 हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है।

लूडो गेम में हार गया था 1500 रुपये

घटना के बाद पीड़ित सिमरान को स्थानीय लोगों ने इलाज कराने के लिए भर्ती करवाया है। जहां गंभीर रूर से घायल सिमरान का इलाज जारी है।

घटना के बारे में पीड़ित ने बताया कि बीते 15 दिन पहले वह अपने गांव के ही कुछ दोस्तों के साथ लूडो खेल रहा था। खेल के बीच में विवाद हुआ था।

A friend ran and beat another for cheating in Ludo game
लूडो खेल में चीटिंग करने पर एक दोस्त ने दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

पीड़ित ने बताया कि 30 अगस्त को वह अपने घर से महुआ बाजार जा रहा था। उसके पास 50 हजार रुपये थे. इसी दौरान उसके दोस्तों ने रास्ते में उसे घेरकर मारपीट करते हुए 50 हजार रुपये लूटकर भाग गए।

जांच में जुटी पुलिस

घटना को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लड़के एक युवक को दौड़ा-दौड़कर बेल्ट से पिटाई करते दिख रहे हैं।

मारपीट में घायल युवक को परिजनों ने पास के अस्पताल में दाखिल करवाया है। जहां उसका उपचार जारी है। घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने आवेदन दिया है। फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

new batch for bpsc
प्रमोटेड कंटेंट