पटना: टीका का दूसरा डोज लेकर जीत सकते है पल्सर बाइक, स्कूटी, स्मार्टफोन और टीवी, पूरी जानकारी

अगर दिवाली पर बाइक, स्‍कूटी, टीवी या मोबाइल का शौक आपका पूरा नहीं हुआ है तो बिहार सरकार आपकी इच्छा पूरी कर सकती है, जी हाँ। राजधानी पटना में जिला प्रशासन ने कई गिफ्ट्स आइटम के साथ एक लकी ड्रा की घोषणा की है। 

दरअसल, प्रशासन ने कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज के लिए लोगों को प्रोत्‍साहित करने के लिए ये तरीका अपनाया है जहाँ लकी ड्रा के माध्यम से लोगो के बीच टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आपको बता दे कि पटना जिला में 80% लोग पहला डोज ले चुके हैं जबकि शहरों क्षेत्र में सत प्रतिशत लोगों ने पहला डोज ले लिया है, पटना ऑल इंडिया रैंकिंग में नौवें स्थान पर है। 

वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों को जिला प्रशासन की ओर से पहले पुरस्कार के रूप में बजाज पल्सर बाइक देने की घोषणा की गई है। प्रतिभागी 8 नवंबर से 26 नवंबर के बीच कोविड-19 की दूसरी डोज लेकर लकी ड्रा में शामिल हो सकते हैं। 28 नवंबर 2021 को लक्की ड्रा का परिणाम घोषित किया जाएगा।

पटना के जिलाधिकारी डा.चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि जिसने अभी तक सेकेंड डोज नहीं लिया है वे अविलंब अपने निकटतम केंद्र पर टीका ले तथा लकी ड्रा का योग्य प्रतिभागी बनकर लाभ उठाया जा सकता है। प्रत्येक योग्य प्रतिभागी को कोविन/ आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना है तथा खुद को निबंधित करना है। लकी ड्रा से लाभान्वित होने के लिए 26 नवंबर 2021 से पूर्व कोविड-19 का दूसरा टीका अवश्य लेना होगा।

इस लकी ड्रा में हिस्सा लेने के लिए अधिकृत वैक्सीनेशन केंद्र पर अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर रजिस्टर कराना होगा। वैध पहचान पत्र के रूप में पासपोर्ट/ आधार /पैन/ वोटर आईडी कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी भी देनी होगी।