नींबू के ज्यादा इस्तेमाल से हो सकते है ये साईड इफेक्ट्स, यहाँ जाने
नींबू विटामिन सी के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है। ज्यादातर लोग नींबू को अपनी डाइट में का इस्तेमाल काफी ज्यादा करते हैं।
जैसे, खाना, सलाद, नींबू पानी और चाट पकौड़े जैसी कई डिशेज में नींबू का प्रयोग किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींबू का ज्यादा इस्तेमाल या इसके ज्यादा सेवन से आपको कई हेल्थ इश्यूज भी हो सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके साइड इफेक्ट्स-

पेट दर्द
हमने बहुत बार सुना है कि खाली पेट शहद के साथ नींबू पानी का सेवन करने से पाचन क्रिया में मदद मिलती है। हालांकि, बहुत ज्यादा नींबू का रस पेट के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है और साथ ही इससे आपका डाइजेशन सिस्टम भी बिगड़ सकता है।
ड्रिहाइडेशन
जब आप नींबू के रस का सेवन करते हैं, तो शरीर से टॉक्सिक निकल जाते हैं लेकिन, क्या आप जानते हैं कि बहुत ज्यादा नींबू आपके मूत्राशय को बड़ा कर सकता है, जिससे आपको बहुत बार बाथरूम जाना पड़ता है, जिससे आपको थकावट भी महसूस हो सकती है।
दांत दर्द
नींबू का रस बहुत ज्यादा अम्लीय होता है और जब आपके पास बहुत अधिक नींबू का रस होता है, तो यह आपके दांतों पर झुनझुनी का कारण बन सकता है।
यह आगे समय के साथ दांतों के इनेमल को डैमेज भी कर सकता है। जब दांतों में संवेदनशीलता हो, तो आपको नींबू जैसे साइट्रिक वाली चीजों का सेवन कम करना शुरू कर देना चाहिए।
ड्राय स्किन
नींबू से आपकी स्किन बहुत जल्दी ड्राय हो सकती है। हालांकि, अगर आपकी त्वचा ड्राय है और आप बहुत ज्यादा मात्रा में लेमन का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपको प्रॉब्लम बढ़ सकती है। आपकी स्किन ड्राय होती जाती है।
हेयर प्रॉब्लम्स
नींबू को कभी भी डायरेक्ट बालों पर न लगाएं। इससे बाल बेजान हो सकते हैं। बहुत से लोग डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए इस उपाय का इस्तेमाल करते हैं। आपको बालों पर नींबू का रस डायरेक्ट नहीं लगाना चाहिए।

