रात की बची हुई रोटी से बनाये बच्चों के लिए देसी पिज़्जा, जानिए बनाने का तरीका

Leftover Chapati Pizza Recipe

अक्सर खाने में रोटियां बच ही जाती हैं। इन बची हुई रोटी को खाना कोई पसंद भी नहीं करता क्योंकि ये ठंड़ी और रूखी सी हो जाती है। हालांकि इन रोटियों की मदद से आप एक जबरदस्त रेसिपी ट्राई कर सकती हैं।

जो यकीनन बच्चों को तो खूब पसंद आएगी साथ ही बच्चे भी इसे खूब चाव से खाएंगे। बच्चों को पिज्जा खूब पसंद होता है ऐसे में बची हुई रोटी की मदद से आप टेस्टी पिज्जा बना सकते हैं।

You can make Tasty Pizza with the help of roti
रोटी की मदद से आप टेस्टी पिज्जा बना सकते हैं

इसे बनाने के लिए आपको बहुत कम सामान की जरूरत होती है और साथ ही ये टेस्टी डिश बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाती है। यहां जानिए इसे बनाने के तरीका:

सामग्री

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए

-एक बड़ा चम्मच तेल

-बची हुई रोटी

-एक कप कद्दूकस किया हुआ मोजरेला चीज

-एक बड़ा चम्मच पिज्जा सॉस

-आधा प्याज

-आधी शिमला मिर्च

-आधा टमाटर

-आधा कप उबले हुए कॉर्न

-ऑरिगेनो

-चिली फ्लैक्स

कैसे बनाएं?

How To Make Leftover Chapati Pizza
चपाती पिज्जा

इसे बनाने के लिए सभी सब्जियों को धोएं और फिर लंबाई में काट लें।

अब बची हुई रोटी लें और फिर इसकी परत को अच्छे से खोल लें। रोटी में कद्दूकस किया चीज भरें और फिर ढक दें।

अब रोटी के ऊपर पिज्जा सॉस और चीज को फैलाएं।

फिर लंबी कटी सभी सब्जी को अच्छे से रोटी पर लगाएं। ऊपर से थोड़ा सा चीज लगाएं।

अब एक पैन को गर्म करें और उस पर तेल या बटर लगाएं।

अब इस रोटी पिज्जा को पैन में रखें और ऊपर से ढक दें।

4 से 5 मिनट के बाद ढक्कन हटाएं और रोटी पिज्जा के चार टुकड़े करें और फिर ऑरिगेनो-चिलीफ्लैक्स डाल कर सर्व करें।