50 रुपये में 5 LED बल्ब, वो भी 3 साल की गारंटी के साथ, आप भी उठाएं इस सरकारी स्कीम का लाभ!

मौजूदा वक्त में पूरे देशभर में ऊर्जा बचत को लेकर अभियान चलाया जा रहा है और इसी के मद्देनजर LED बल्‍ब के इस्‍तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है, इसे बढ़ावा देने के उदेश्य से देश के ग्रामीण इलाकों में 100 रुपये मूल्‍य का LED बल्‍ब महज 10 रुपये में दिया जा रहा है। इस योजना के तहत एक परिवार को अधिकतम 5 LED बल्‍ब देने का प्रावधान किया गया है।

केंद्र सरकार की ग्राम उजाला योजन के तहत काफी रियायती दरों पर LED बल्‍ब वितरण किया जा रहा है, लगभग 100 रूपए में मिलने वाली एलईडी बल्‍ब महज 10 रुपये में दी जा रही है इसके साथ ही 3 साल की गारंटी भी दी जा रही है। आकड़े पर नजर डालें तो बिहार में ग्रामीण क्षेत्रों में 30 दिसंबर 2021 तक 52 लाख से ज्‍यादा बल्‍ब इस योजना के तहत दिए जा चुके थे।

बता दें कि गांवों में LED बल्‍ब रियायती दरों पर बेचने की मुहिम मार्च 2021 में शुरू की गई थी, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, LED बल्‍ब बांटने की जिम्‍मेदारी कन्‍वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड की है। यह कंपनी एनर्जी एफिसिएंशी सर्विसेज की सहायक कंपनी है।

ग्राम उजाला योजना का उद्देश्‍य ऊर्जा की अधिक से अधिक बचत करनी है। यह योजना फिलहाल उत्‍तर प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में चल रही है। पांचों राज्‍यों के 2,579 गांवों के लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं. फिलहाल इस योजना की मियाद मार्च 2022 तक की रखी गई है, लेकिन इसकी अवधि बढ़ने की संभावना है।