भागलपुर: रनवे पर घूम रही थी भैंस की झुंड, आधे घंटे आकाश में ही चक्कर कटती रही विमान!

रविवार को भागलपुर में नमामि गंगे योजना की टीम सर्वे करने पहुंची थी लेकिन अधिकारीयों का विमान लगभग आधे घंटे तक हवा में चक्कर लगते रहा और इसी वजह थी एयरपोर्ट के रनवे पर घूम रही भैंसो की झुण्ड। जी हाँ, हवाई अड्डे के रनवे पर आम दिनों की तरह मवेशियों का झुंड घूम रहा था जिस वजह से हवाई जहाज जी लैंडिंग में समस्या आ रही थी।

लैंडिंग का दौरान आई समस्या 

दरअसल गंगा का एरियल सर्वे करने रविवार को नमामि गंगे की टीम भागलपुर पहुंची जिस दौरान भागलपुर हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गयी। जहाज के पाइलट ने संपर्क कर इसकी जानकारी दी, बताया कि ऐसी स्थिति में लैंडिंग करना खतरे से खाली नहीं।

जब विमान के आने का सिग्नल मिला तो पुलिसकर्मियों ने मवेशियों के झुंड को एक तरफ कर दिया। लेकिन जैसे ही विमान लैंडिंग पोजिशन में आयी, विमान की आवाज सुनकर मवेशियों का झुंड वापस रनवे पर पहुंच गया। इस दौरान पुलिसकर्मी और दंडाधिकारी मवेशियों के पीछे भागते रहे।

विमान को लगातार आकाश में चक्कर काटता देख आसपास के लोगों के बीच भी कौतुहल पैदा हो गया, एक तो पहले से ही एयरपोर्ट मैदान में काफी लोग मौजूद थे और विमान के बारे में जानकारी सुन और भी संख्या में लोग वह पहुंच गए। स्थिति यह हुई कि जब विमान रनवे पर उतरा तो रनवे के दोनों तरफ लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई थी।

दो दिनों तक होगा सर्वे 

बताते चले कि भागलपुर में नमामि गंगे योजना के तहत गंगा का सर्वे करने के लिए पांच सदस्यीय टीम पहुंची है जो दो दिनों तक भागलपुर में सर्वे का काम करेगी। सर्वे के दौरान टीम गंगा की स्थिति, अतिक्रमण, नालों की स्थिति, नदी के आसपास आबादी आदि का अवलोकन करेगी. टीम अपनी रिपोर्ट भारत सरकार को सौंपेगी।