बिहार के इन 18 जिलों में अगले साल विशेष भूमि सर्वेक्षण, मंत्री बोले- गांव आ जाएं बाहर रहने वाले
बिहार के अलग अलग जिलों में भूमि सर्वेक्षण का काम चालू है, इसी क्रम में अगले साल जनवरी से बिहार के 18 जिलों में विशेष भूमि सर्वेक्षण शुरू हो जाएगा। वर्तमान में यह काम 20 जिलों में जारी है जबकि 40 गांवों में विशेष सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है। बीते दिन राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने इस बात की जानकारी दी।
18 जिलों में अगले साल सर्वेक्षण
राज्य में वर्तमान में 20 जिलों मुंगेर, पश्चिमी चंपारण, नालंदा, शेखपुरा, मधेपुरा, सुपौल, बेगूसराय, सहरसा, जमुई, कटिहार, लखीसराय, बांका, पूर्णिया, खगड़िया, शिवहर, अररिया, सीतामढ़ी, अरवल, जहानाबाद व किशनगंज में भूमि सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है। शेष जिलों में अगले वर्ष सर्वेक्षण शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
खुद की उपस्थिति फायदेमंद
उन्होंने राज्य के बाहर रहे भू-स्वामियों से आग्रह किया है कि वे सर्वेक्षण के दौरान एक बार गांव आ जाएं। देख लें कि सर्वेक्षण के रिकार्ड में उनकी जमीन का स्वामित्व ठीक से दर्ज है या नहीं। अगर कोई गड़बड़ी है तो सुधार करवा लें, ताकि बाद में अदालतों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि जमीन के मामले में किसी पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। सर्वेक्षण की पूरी प्रक्रिया आनलाइन हो गई है। इसे कहीं से देखा जा सकता है। फिर भी प्रक्रिया में खुद की उपस्थिति फायदेमंद होगी।
मंत्री जी ने भू-सर्वेक्षण एवं परिमाप निदेशालय के वार्षिक प्रतिवेदन का लोकार्पण किया। इस मौके पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह और भू-सर्वेक्षण के निदेशक जय सिंह मौजूद थे। विवेक कुमार सिंह ने कहा कि अमीनों की कमी दूर कर ली जाएगी। फिलहाल एक अमीन पर दो पंचायतों की जिम्मेदारी है।
कोरोना के कारण देरी
मंत्री ने कहा कि विभाग में कई पदों पर आयोग के जरिए बहाली हो रही है। कोरोना के कारण देरी हुई है। विभाग को जल्द ही नए राजस्व अधिकारी और डाटा आपरेटर मिल जाएंगे। 4950 अमीनों की बहाली की रिक्ति निकली थी। अधिसंख्य पद भर गए हैं। कुछ रिक्तियां हैं, जिन्हें जल्द भरा जाएगा।
[web_stories_embed url=”https://nextbihar.com/web-stories/land-survey-in-eighteen-more-districts-in-bihar-next-year/” title=”बिहार के इन 18 जिलों में अगले साल विशेष भूमि सर्वेक्षण” poster=”https://nextbihar.com/wp-content/uploads/2021/08/cropped-Next-Bihar-News-8-640×853.png” width=”360″ height=”600″ align=”none”]


