कुर्ती को बनाए और भी स्टाइलिश, ट्राय करे ये खूबसूरत नेक डिज़ाइन
कुर्ती एक ऐसा ऑउटफिट है जो आपको पारंपरिक लुक भी देता है और मॉडर्न होने की जगह पर स्टाइलिश भी दिखाता है। यह फ़ैशनेबल होने के साथ-साथ आरामदायक भी है।
लेकिन अब सवाल उठता है कि आपकी कुर्ती सबसे अलग कैसे लगे? तो इसके लिए पेश हैं यह बेहतरीन डिज़ाइन्स। आप इनमें से अपनी सुविधा और पसंद अनुसार डिज़ाइन चुन कर एक आकर्षक कुर्ती बनवा सकती हैं।
कॉलर कुर्ती डिज़ाइन

कुर्ती की इस डिज़ाइन को आप जींस पर पहनकर स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। इसमें कॉलर के ऊपर कारीगरी की गई है और साथ ही कॉलर को ओवरलैप लुक भी दिया गया है। कुर्ती के गले में यही डिज़ाइन बनाकर और ऊंचा जूड़ा बनाकर जब बाहर निकलेंगी तो सबकी निगाहें आप पर रुकेंगी।
राउंड नेक कुर्ती डिज़ाइन

यह सिंपल और एलीगेंट डिज़ाइन जिसमें आपकी कुर्ती के गले को गोल बनाया है और उसी से जुड़ा कीहोल नीचे दिया है। आस्तीनों में डोरी लगवाकर आप इस डिज़ाइन को और भी आकर्षक बना सकती हैं।
बोट नेक कुर्ती डिज़ाइन

बोट नेक की कुर्ती तो आपने बहुत पहनी होंगी लेकिन यह कुछ अलग ही प्रयोग है। इसमें कुर्ती के गले को दो भागों में बांटा गया है और नीचे वाले भाग में से बेल्ट निकालकर ऊपर वाले में फंसाई गई है। इसे आप पहनकर इतनी स्टाइलिश लगेंगी कि कोई जवाब नहीं।
की-होल ने कुर्ती डिज़ाइन

आजकल फ़ैशन के साथ नए-नए प्रयोग होते रहते हैं। गले की यह डिज़ाइन इसी का एक उदाहरण है, इसमें कीहोल को कितनी बेहतर तरीके से बनाया गया है। लहराती हुई पत्तियों के आकार में बहुत सारे कीहोल इसमें बनाए गए हैं जिससे यह काफी निराली डिज़ाइन बन गई है।
साइड डोरी नेक कुर्ती डिज़ाइन

इस डिज़ाइन को आप ध्यान से देखेंगे तो पता चलेगा कि इसमें बोट नैक, कटआउट और ओवरलैप सभी का मिश्रण है। गले का हिस्सा नीचे की तरफ डोरी से बंधता है और इसमें बटन लगाए गए हैं जो इसका मुख्य आकर्षण केंद्र है। यह डिज़ाइन आप डबल कलर शेड वाले फ़ैब्रिक में बनवा सकती हैं।
डोरी नेक कुर्ती डिज़ाइन

अब एक सिंपल और सोबर डिज़ाइन देखिए। इसमें गले को गोल शेप देते हुए बीच में डोरी लगाई गई है और यह डोरी लटकन सा लुक दे रही है। लेकिन जब भी यह डिज़ाइन बनवाएँ तो ध्यान रखें कि कुर्ती और डोरी का कलर अलग हो।
यहाँ दिए गए कुर्ती के गले की डिज़ाइन बेहद खूबसूरत है। ये आपकी कुर्ती को और भी ज्यादा स्टाइलिश बना देंगे। आप भी कुर्ती पहनती है तो एकबार ये गले की डिज़ाइन जरूर ट्राय करे। ये डिज़ाइन आज-कल ट्रेंड में है और काफी प्यारी भी है।

