कुर्ती के मॉडर्न स्लीव्स डिज़ाइन, जो बनाएंगे आपकी कुर्ती को स्टाइलिश
कुर्ती एक ऐसा पारंपरिक पहनवा है जो काफी आरामदायक होता है। आप कुर्ती को रोजाना और खास तरह के मौकों पर आसानी से पहन सकती हैं। डेली वियर के लिए तो यह बेस्ट ऑप्शन मानी जाती है। कुर्ती में आपका रूप और भी निखर कर आए इसके लिए ये बेहद जरूरी है कि आपने जो कुर्ती पहनी हैं वह स्टाइलिश और ट्रेंडिंग हो।
मॉडर्न स्लीव डिज़ाइन

यह खूबसूरत कट वर्क आस्तीन डिज़ाइन, मॉडर्न स्लीव डिज़ाइन कलेक्शन से प्रस्तुत है । दो रंगों में आस्तीन बनवाना हो तो आपको इससे बेहतर डिज़ाइन और कहीं नहीं मिलेगा। कुर्ती के रंग के अनुरूप आप आस्तीन के दोनों रंगों का चुनाव कर सकती हैं।
बेल स्लीव डिज़ाइन

अगर आपको सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना हो तो आप यह आस्तीन डिज़ाइन बनवाइए। बेल स्लीव डिज़ाइन का यह अंदाज़ नया और खूबसूरत है। क्योंकि इसमें फ़ैब्रिक से पहले फ्रील बना कर उसे बेल स्टाइल में जोड़ा गया है।
ये भी पढ़ें: पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ट्राय करे बिछियां के लेटेस्ट डिज़ाइन, मॉडर्न ज़माने की मॉडर्न बिछियां
फोल्ड अप स्लीव डिज़ाइन

अगर आप ऑफिस वियर के लिए कुर्ती बनवाने जा रही है तो इस आस्तीन डिज़ाइन को एक बार जरूर आजमा कर देखें। इस आस्तीन की लंबाई को बटन के सहारे कम किया जा सकता है। हाइ नेक कुर्ती के संग ये डिज़ाइन शानदार दिखाई देगा।
कट बेल स्लीव डिज़ाइन

बेल स्लीव डिज़ाइन का यह अवतार काफी नया है। इसमें आस्तीन के अंत में आपको कट देखने को मिलेगा। और उस कट के ऊपर एक सुंदर से बटन को भी जोड़ दिया गया है, जिससे कुर्ती का रूप और भी सुंदर हो गया है।
पैच वर्क स्लीव डिज़ाइन

अगर आप ऐसे फ़ैब्रिक से कुर्ती बनवा रही हैं जो प्लेन है और उस पर किसी भी प्रकार का वर्क नहीं किया हुआ है तो आपको यह आस्तीन डिज़ाइन जरूर देखना चाहिए। इसमें सिम्पल फ़ैब्रिक के संग प्रिंटेड फ़ैब्रिक को जोड़कर डिज़ाइनर लूक तैयार किया गया है।
बलून स्लीव डिज़ाइन

क्लासिक लूक के लिए ये आस्तीन डिज़ाइन सर्वश्रेष्ठ है। इसमें नीचे की और से आस्तीन को तंग करके बलून लूक दिया गया है। कुर्ती सिम्पल हो या फिर कढ़ाई वाली, ये आस्तीन डिज़ाइन हर फ़ैब्रिक पर अच्छा लगेगा।
यहाँ दिए गए कुर्ती के स्लीव डिज़ाइन बेहद खूबसूरत है और ये काफी मॉडर्न दिख रहे है। अगर आप भी कुर्ती बनवाने वाली है तो यहाँ से अपने लिए एक डिज़ाइन चुनकर अपनी कुर्ती को मॉडर्न टच दे सकती है।
ये भी पढ़ें: Gold Earrings Designs For Daily Use, डेली यूज़ के बेहतरीन है ये गोल्ड इयररिंग्स डिज़ाइन

