लिट्टी-चोखा बेचा आर्केस्ट्रा में किया डांस,दसवीं पास बना सुपरस्टार, प्रेरणादायक है खेसारी की कहानी

भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंनिंग स्टार खेसारी लाल यादव ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले कड़ी संघर्ष की है उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में लिट्टी चोखा तक भेजा है उन्हें पहली सफलता भोजपुरी गाना के एल्बम से मिली थी|
रातो रात बन गए थे स्टार
उसके बाद साल 2011 में उनकी पहली फिल्म साजन चले ससुराल सिनेमाघरों में लगी और यह फिल्म इतनी हिट हो गई कि यह रातों-रात स्टार बन गए| मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खेसारी अभी 15 करोड़ से अधिक संपत्ति के मालिक हैं|

वह एक फिल्म के लिए 50 से 60 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं. जबकि एक गाने के लिए 2 से तीन लाख रुपये तक लेते हैं. आइए जानते हैं कि भोजपुरी के स्टार खेसारी लाल यादव ने कितनी पढ़ाई लिखाई की है और वह कितने पढ़े-लिखे हैं-
महज मैट्रिक पास है खेसारी
खेसारी लाल यादव बेहद कम उम्र में अपने परिवार की स्थिति को देखते हुए पैसे कमाने उतर चुके थे| परिवार के पालन पोषण की जिम्मेदारी को देखते हुए खेसारी ने पढ़ाई दसवीं तक ही पूरी की

उसके बाद इनको काफी लंबा स्ट्रगल करना पड़ा, फिर अपने मेहनत से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा और एक के बाद एक हिट गाने आते गए और चमक गई किस्मत
बॉलीवुड मैं भी आजमा चुके हैं किस्मत
खेसारी लाल यादव के जलवे भोजपुरी ही नहीं बॉलीवुड सिनेमा तक हैं. उन्होंने 2014 में पहला बॉलीवुड गाना कोयलांचल फिल्म में AK-47 गाया था.

इसके बाद 2016 में ग्लोबल बाबा नाम की फिल्म दूसरा गाना “होली में उड़े गुलाल” गाया था. इसके अलावा 2021 में उन्होंने एक और बॉलीवुड सिंगल “तेरे मेरे दरमियान” गाया था.

पहली फिल्म में काम करने पर मिले थे इतने रुपए
खेसारी लाल यादव आज एक फिल्म के लिए भले ही लाखों रुपये चार्ज करते हों पर पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ में उन्हें सिर्फ 11 हजार रुपये मिले थे. आज के वक्त खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा में सबसे अधिक डिमांड वाले एक्टर हैं.

