Keto Upma Recipe: आज कुछ हल्का और हेल्दी खाने का है मन तो बनाएं “कीटो उपमा”, ये रही ईजी रेसिपी
कीटो उपमा रेसिपी (Keto Upma Recipe): कई लोग फिटनेस फ्रीक होते हैं. नियमित योग-व्यायाम करने के साथ हेल्दी खाने का सेवन करने उनकी आदत में शामिल होता है।
अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं या आज आप डिनर में कुछ हेल्दी खाना चाहते या आपको हेवी डिनर करने का मन नहीं है तो आप फटाफट कीटो उपमा बना सकते हैं।

कीटो उपमा बनाने में बहुत आसान होता है. इसमें ढेर सारी सब्जियों को डाला जा सकता है। इसकी अच्छी बात ये है कि हेल्दी होने के साथ-साथ ये टेस्टी भी लगता है। जानिए, इसे बनाने का सबसे आसान तरीका।
कीटो उपमा की बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
1 फूल गोभी या ब्रोकली
2 बारीक कटी हरी मिर्च
आधा चम्मच बारीक कटी अदरक
1 चम्मच ऑलिव ऑयल
3-4 करी पत्ते
आधा चम्मच राई
आधा छोटी चम्मच लाल मिर्च या काली मिर्च पाउडर
नमक
चाट मसाला
कीटो उपमा की बनाने का तरीका
कीटो उपमा बनाने के लिए गोभी या ब्रोकली को मिक्सी में पीस लें. पेस्ट न बनाएं. आप इसमें प्याज, रेड और येलो शिमला मिर्च, गाजर और मटर भी डाल सकते हो।
अब एक पैन में तेल डालें. इसमें करी पत्ता और राई डाल दें. अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक डाल कर भूनें।

इसमें हरी प्याज भी डाल सकते हैं। इसमें पिसी हुई गोभी या ब्रोकली डालें और धीमी आंच पर पकाएं। इसमें मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक डाल कर अच्छे से मिक्स करें।
अब इसमें भूनी हुई मूंगफली और बारीक कटा हरा धनिया भी डाल सकते हैं। इसे गर्म-गर्म सर्व करें. इसके साथ आप हरे धनिये की चटनी या दही भी खा सकते हैं।
कई लोग इसमें भुनी हुई सूजी या रवा भी डालते है। आप इसके साथ मिक्स वेज रायता भी खा सकते हैं। इसे बहुत आसानी से और जल्दी बनाया जा सकता है। अगर आप हेल्थ एंड फिटनेस फ्रीक हैं तो आपको ये डिश बहुत पसंद आएगी।

