पढ़िए मगही डबिंग से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले केशव की कहानी, YouTube पर 1.95 लाख सब्सक्राइबर्स

keshav of sab lool hai youtube channel

कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन ने कई लोगों को परेशान किया तो कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने इस समय का पूरा सदुपयोग किया।

उन्हीं में से एक हैं बिहार के गया के फतेहपुर निवासी केशव। इन्हें आज सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। केशव हाल में नवादा पहुंचे, जहां उन्होंने अपने फैंस का खूब मनोरंजन किया।

Keshav a resident of Fatehpur Gaya Bihar
बिहार के गया के फतेहपुर निवासी केशव

‘सब लूल है’ नाम से यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज

केशव, ‘सब लूल है’ नाम से एक यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज चलाते हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर भी 70 हजार लोग फॉलो करते हैं।

YouTube channel and Facebook page named Sab Lool Hai
‘सब लूल है’ नाम से यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज

मीडिया से बातचीत करते हुए केशव ने बताया, ‘लॉकडाउन के समय मगही में डबिंग करने का आइडिया आया और अपने फोन से ही वीडियो बनाते हैं।’

होली का वीडियो हो रहा वायरल

केशव के लगभग सभी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। फिलहाल उनका 5 दिन पहले होली को लेकर अपलोड किया गया एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

फिलहाल यह वीडियो यूटयूब, इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर खूब देखा और सुना जा रहा है। लोग खूब मजे ले रहे हैं। केशव बताते हैं, ‘मगध क्षेत्र की मगही क्षेत्रीय भाषा रही है, लेकिन अब लोग बोलने में भी संकोच करने लगे हैं। ऐसे में मनोरंजक तरीके से जोड़ने की कोशिश कर रहा हूं।’

शुरुआत में इंटरव्यू का वीडियो बनाते थे

केशव ने बताया, ‘हमारी शुरुआत मामूली तरीके से रही है। लॉकडाउन के समय घर में रहने का मौका मिला था। तब ऐसा आइडिया आया था। शुरुआत में इंटरव्यू का वीडियो बनाते थे, लेकिन उसमें ज्ञान की बात होती थी। लोगों ने पसंद नहीं किया।

Keshav with YouTube silver play button
YouTube सिल्वर प्ले बटन के साथ केशव

तब एक भाई ने सुझाव दिया कि अपनी एक अलग पहचान होनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने पहला मगही डबिंग IPL का वीडियो बनाया। उसका रिस्पॉन्स भी कुछ ख़ास नहीं मिला। फिर छठ का डबिंग वीडियो बनाया।

गैंग ऑफ वासेपुर फिल्म के वीडियो में छठ में खरना के प्रसाद खाने की बात को बड़े ही हास्य तरीके से रखा। कोई बनावटी नहीं। इसे लोगों ने खूब पसंद किया। इसके बाद से 300 से अधिक वीडियोज बना चुके हैं।’

गया के केशव के लाखों फैन और फॉलोवर

केशव का ‘सब लूल है’ नाम से संचालित यूटयूब पर 1.92 लाख सब्सक्राइबर है। फेसबुक पर करीब ढाई लाख और इंस्टाग्राम पर 70 हजार से अधिक प्रशंसक हैं।

Millions of fans and followers of Keshav of Gaya
गया के केशव के लाखों फैन और फॉलोवर

इनके फैन फॉलोवर ऐसे हैं कि चंद दिनों में इनके वीडियोज मिलियन में जाता है। केशव के पिता संतोष सिंह प्राइवेट स्कूल चलाते हैं, जबकि मां लक्ष्मी देवी गृृहिणी हैं। आपको बता दे की वह संजय सहाय के अलावा कई निर्देशकों के साथ थिएटर कर चुके हैं।

लोगों ने मिलकर दी बधाई

केशव के नवादा पहुंचने पर समर्थक उनसे मिलने पहुंच गए। आर्यन राज, अजय कुमार, सौरभ सिंह, दीपक कुमार, रोहित साईं, विक्रम सिंह, अमन नयन, साहिल राज, शिवांशु कुमार, अभिषेक राज समेत अनेक लोगों ने मिलकर बधाई दी।

Keshav with fans in Nawada
नवादा में फैंस के साथ केशव

केशव वैसे वीडियो चुनते हैं, जिसके जरिए कुछ संदेश दिया जा सकता है। कई लोगों की आवाज होती है, लेकिन सभी उनकी होती है। उनके पास कोई टीम नहीं है। सिर्फ 18000 का मोबाइल है।