विदेशी कोच से कराटे सीखने का सपना हुआ साकार, नीदरलैंड से बिहार आए ग्रैंड मास्टर कांचो

नीदरलैंड से ग्रैंड मास्टर कांचो पहली बार भारत दौरे पर हैं. इसी क्रम में वो बिहार आए हैं, जिसमें सबसे पहले उन्होंने मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी। 2 दिसंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षण सेमिनार सह बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने भाग लिया और सभी का विदेशी कोच से कराटे सीखने का सपना साकार हुआ।

बिहार में अंतर्राष्ट्रीय स्टार का प्रशिक्षण

कराते की जिस मुकम्मल ट्रेनिंग के लिए लिए खिलाड़ियों को 5 से 7 लाख रुपये खर्च कर न्यूजीलैंड या जापान जाना पड़ता है, उसी अंतरराष्ट्रीय स्तर के कराते का प्रशिक्षण मुजफ्फरपुर में सेमिनार का आयोजन RAS WORLD ने किया।

इसके लिए विशेष तौर पर हॉलैंड (यूरोप) से आए वर्ल्ड जेन डू शिन कराते फेडरेशन के चेयरपर्सन ग्रैंडमास्टर कांचो स्टार ने तीन दिनों तक एडवांस लेवल की ट्रेनिंग दी. इस ट्रेनिंग में रास वर्ल्ड की सभी ब्रांचों के 100 से अधिक कराते खिलाड़ी शामिल हुए। बिहार के मुजफ्फरपुर में कांचों स्टार के आने से यहां के कराते खिलाड़ियों को बहुत लाभ मिला।

ब्लैक बेल्ट 10 डन हैं ग्रैंड मास्टर कंचो

संस्था से जुड़े राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि बिहार में लोगों का कहना था कि विदेशी कोच यहां नहीं आते हैं. हमने नीदरलैंड से इनको बुलाया है. यह वर्ल्ड ग्रैंडमास्टर ब्लैक बेल्ट 10 डन है। ताकि बिहार के खिलाड़ियों को भी मौका मिल सके विदेशी कोचों से सीखने का।

15 दिनों तक खिलाड़ियों के लिए इंटरनेशनल कोचिंग की ट्रेनिंग चलाई जाएगी जिसमें पूरे बिहार के खिलाड़ी पार्टिसिपेट करेंगे. उम्मीद है कि कराटे में अच्छा रिजल्ट होगा।