बिहार: ससुराल में छत पर करती थी प्रैक्टिस, सारण की ज्योति ने मिश्र में जीता सिल्वर मेडल
बिहार के सारण जिले की बेटी ज्योति कुमारी ने बीते दिनों किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर अपने जिले ही नहीं बल्कि पुरे देश का मान सम्मान बढ़ाया है। मिस्र में खेले जा रहे किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ज्योति ने यह मुकाम हासिल किया है। यह प्रतियोगिता बीते 18 अक्टूबर से मिस्र के इजिप्ट शहर में हो रहा है। रविवार की सुबह इस बात की जानकारी होते ही यहां गांव वालों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
ज्योति बिहार के सारण जिले के रियापुर प्रखंड अंतर्गत मठिया गांव की सतीश सिंह उर्फ गामा सिंह व सुनीता देवी की पुत्री है, सिल्वर गर्ल ज्योति कुमारी ने दीघावारा के राम जंगल सिंह कॉलेज से पढ़ाई कर स्थानीय व भारत किक बॉक्सिंग के सचिव अशोक सिंह के निर्देश पर किक बॉक्सिंग की प्रैक्टिस किया।
शादी के बाद भी जारी रखा प्रैक्टिस
बता दे की इसी साल ज्योति की शादी 13 मई को माझी के मदन साठ गांव में इंजीनियर विवेक सिंह से हुई थी, शादी के बाद भी ज्योति ने अपना अभ्यास जारी रखा। पति के अलावे ससुराल के लोग उसे भरपूर सहयोग किया। शुरुआती दिनों में नई-नवेली दुल्हन होने से कुछ परेशानी जरूर हुई। लेकिन ससुराल वालों का सहयोग मिला और देर रात छत पर प्रैक्टिस किया करती थी।


