Business Idea: अब किसान भी करेंगे बिजनेस, जूट की खेती से हो रहा बम्पर मुनाफा, पढ़िए पूरी जानकारी
भारत किसानों का देश है, यहाँ की ज्यादातर आबादी अभी भी खेती पर ही निर्भर करती है। लेकिन ऐसे में अगर आप खेती से अच्छी कमाई करना चाहते है तो आज हम आपको एक अच्छा बिजनेस आइडिया देने जा रहे हैं। अगर आप किसान है तो ये आपके काम की खबर हो सकती है। यहाँ आज हम आपको जूट की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं।
दरअसल भारत सरकार जूट की खेती को बढ़ावा दे रही है। आपको बता दें कि सरकार ने हाल ही में जूट की कीमतों में 6 फीसदी का इजाफा किया था, जिसके बाद आप इसकी खेती से आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। जूट का रकबा बढ़ाने और किसानों को बेहतर दाम दिलाने के मकसद से सरकार ने जूट की कीमतों में इजाफा कर दिया है।
आपको बता दें कि देश के किसान अब पारंपरिक खेती की बजाय नकदी फसल की ओर ध्यान दे रहे हैं.। अगर किसान इसकी खेती से कमाई करना चाहते हैं तो गेहूं और सरसों की कटाई के बाद मार्च से अप्रैल के बीच ही जूट की रोपाई कर सकते हैं।
जूट क्या होता है?
जूट फाइबर एक प्रकार का प्लांट फाइबर होता है जो व्यापक रूप से मजबूत और मोटे धागों में काते जाने की क्षमता के लिए जाना जाता है। इसके रेशे नैचुरली नरम, लंबे और चमकदार होते हैं। व्यावसायिक रूप से, जूट को सबसे सस्ती और आर्थिक संयंत्र फाइबर (कपास फाइबर के साथ) में से एक माना जाता है।
किन चीजों में होता है जुट का इस्तेमाल?
आपको बता दे की जूट एक नकदी फसल है। जूट एक लंबा, कोमल और चमकदार पौधा होता है। इसके रेशे एकत्र करके मोटा सूत या धागा बनाया जाता है। इसी से पैकिंग के लिए बैग, बोरे, दरी, पर्दे, सजावटी सामान, टोकरियां बनाई जाती हैं।
अनाज की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली बोरियां जूट से ही बनाई जाती हैं। वहीं जूट के प्लांट से लुगदी बनाई जाती है। इससे कागज और कुर्सियां भी बनाई जा सकती हैं। जूट की मांग दिनों दिन तेजी से बढ़ती जा रही है. ऐसे में जूट की फसल से तगड़ी कमाई कर सकते हैं।
भारत में कहाँ-कहाँ होती है जूट की खेती?
भारत में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग प्रकार की मिट्टी पाई जाती है, इसी कारण से कोई एक फसल कुछ जगहों पर अच्छी होती है जिससे ज्यादा लाभ कमाया जा सकता है। जूट एक ऐसी फसल है, जिसकी खेती ईस्टर्न इंडिया यानी पूर्वी भारत की ओर ज्यादा की जाती है।
राज्यों की बात करें तो पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, ओडिशा, बिहार, असम, यूपी और मेघालय में जूट की खेती की जाती है। तकरीबन 100 ऐसे जिले हैं जहाँ जूट की खेती की जाती है।
इन देशों में होती है जूट की खेती
दुनिया में जितना जूट का उत्पादन होता है, उसका 50 फीसदी हिस्सा भारत पूरा करता है। भारत के अलावा जूट की खेती बांग्लादेश, चीन और थाईलैंड में भी होती है।

