Bihar Weather: इंतजार ख़त्म! बिहार में शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर, देखें अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान
Bihar Weather Forecast: मानसून के दस्तक के बाद भी बिहार में लगातार गर्मी का कहर जारी रह है, बिन बारिश चारों तरफ उमस भड़ी गर्मी पड़ रही है तो दूसरी तरफ किसानों के लिए भी बारिश के बिना खेती मुसीबत बन चुकी है।
इसी बीच बिहार के लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है, पहले लोग बारिश के लिए तरस रहे थे लेकिन बिहार के कई इलाकों में बारिश हुई है जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है।
ये भी पढ़ें: बिहार में वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री में ये जिले सबसे आगे, लेकिन टॉप 5 में भागलपुर नहीं है शामिल, जानिए कारण

मौसम विभाग ने भी बिहार में अगले कुछ दिनों के लिए अलग अलग जिलों को अलर्ट किया है, बिहार में मानसून ने अब धीरे-धीरे अपने लय में आना शुरु कर दिया है। तो आइए जानते है कैसा रहेगा बिहार में आने वाले दिनों में मौसम –
मौसम विभाग के मुताबिक, अभी जो मॉनसून की रेखा है वह गया, झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी से होकर ओडिशा से गुजर रहा है। जिस कारण उम्मीद है कि अगले 24 से 48 घंटे में पूर्णिया की तरफ रुख मोड़ेगा।
जिससे सीमांचल और पूर्णिया सहित अररिया, किशनगंज दक्षिण बिहार भागलपुर क्षेत्र में 30 तारीख को बारिश की संभावना बनी हुई है। फिर 31 और 1 तारीख को भी कुछ जगहों पर हल्की सी बारिश और कुछ जगहों पर झमाझम बारिश होने की संभावना है।

दूसरी तरफ अगले 24 घंटों में रोहतार, पश्चिम व पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, सीतामढ़ी के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य भर में अगले पांच दिनों तक हल्की व तेज बारिश के साथ ठनका गिरने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: Patna Metro Station: बिहार में यहाँ बनेगा सबसे लंबा अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन, जानिए क्या है इसकी खासियत
मौसम विभाग के तरफ से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी मुताबिक गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा पर चक्रवात बनने से उत्तरी ओडिशा और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
वहीं, टर्फ लाइन श्रीगंगानगर, रोहतक और लखनऊ से होते हुए गया जिले से गुजर रही है. इसके संयुक्त प्रभाव से राज्य में बंगाल की खाड़ी से आद्रता का प्रवाह बढ़ गया है. जिसके प्रभाव से राज्य में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना है।

