बिहार में इस दिन से खुलेगा जेपी गंगा एक्सप्रेस-वे, अब उठाए गंगा किनारे मरीन ड्राइव का लुत्फ

JP Ganga Express Way To Open From 24 June

बिहार के पटनावासियों के लिए खुशखबरी है। अब मुंबई की तरह पटना में भी मरीन ड्राइव जैसा मजा ले सकते हैं। राजधानी में गंगा ड्राइव वे का निर्माण किया जा चुका है। अब 24 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गंगा ड्राइव वे का उद्घाटन करने वाले हैं।

दरअसल, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि लोकनायक जेपी गंगा एक्सप्रेस-वे योजना का कार्य समय पर पूरा कर लिया गया है। पहले चरण का उद्घाटन 24 जून को होगा। इसके अंतर्गत दीघा से PMCH तक काम पूरा कर लिया गया है।

इसकी लंबाई करीब 6 किलोमीटर है। पटना के इस मरीन ड्राइव को लेकर लोगों के अंदर काफी कौतुहल है। लोग दूर-दूर से इस गंगा पाथ वे को देखने पहुंच रहे हैं।

Chief Minister Nitish Kumar will inaugurate Ganga Driveway on June 24
24 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गंगा ड्राइव वे का करेंगे उद्घाटन

1,390 करोड़ का फंड

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2013 में लोकनायक गंगा पथ का शिलान्यास किया था। अब तक राज्य सरकार इस परियोजना के लिए 1,390 करोड़ रुपए फंड कर चुकी है। वहीं, हुडको अतिरिक्त 2000 करोड़ रुपए दे चुकी है।

इस पूरे पुल का निर्माण एलिवेटेड और जमीन पर किया गया है। दीघा से एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट तक 5.9 किलोमीटर जमीन पर सड़क बनी है। एनसिन्हा इंस्टीट्यूट से नूरुद्दीन घाट तक 10.5 किलोमीटर एलिवेटेड रोड का निर्माण किया गया है।

PMCH जाने में होगी आसानी

नूरुद्दीन घाट से दीदारगंज चेकपोस्ट तक 2.9 किलोमीटर सड़क और दीदारगंज चेक पोस्ट से गोपघाट तक 600 मीटर की सड़क एलिवेटेड बनाई गई है।

Road construction minister Nitin Naveen took stock
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने लिया जायजा

इस सड़क के खुल जाने से PMCH में मरीजों के आवागमन के लिए विशेष रूप से चार लेन की सड़क कनेक्टिविटी हो जाएगी। वहीं, गंगा दीघा पुल की तरफ से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी में सड़क के साथ-साथ उसके दोनों तरफ 5 मीटर की हरित पट्टी और 5 मीटर चौड़ा वाकिंग ट्रेक बनाया गया है।

गंगा पथ से दीदारगंज जंक्शन से कच्ची दरगाह बिदुपुर ब्रिज के अप्रोच तक 4 लेन रोड का निर्माण, लोकनायक गंगा पथ से कच्ची दरगाह बिदुपुर 6 लेन ब्रिज की आसान कनेक्टिविटी देने के लिए दीदारगंज में जहां गंगा पथ का सिरा समाप्त हो रहा है उसका निर्माण चल रहा है।