बागेश्वर बाबा के बाद जया किशोरी आ रही हैं बिहार, कथा के लिए कितना होगा टिकट का रेट, जानिए पूरा शेड्यूल
बिहार की राजधानी पटना में बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा के बाद अब कथावाचक जया किशोरी यहाँ आ रही हैं।
तय कार्यक्रम के अनुसार जया किशोरी 16 जुलाई को पटना आएंगी। उनके आगमन को लेकर सभी तरह की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। फिलहाल ऐसा बताया जा रहा है कि उनका कार्यक्रम 1 दिन का ही है, लेकिन यह बढ़ भी सकता है।
क्या है पूरा शेड्यूल?
जया किशोरी की कथा गांधी मैदान के बापू सभागार में होगी। जहां कथा के साथ-साथ संगीत, प्रवचन का भी आयोजन होगा। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से लगभग शाम 7 बजे तक होगा। इस कार्यक्रम में वीवीआईपी और वीआईपी गेस्ट के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है।
जया किशोरी के कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए टिकट भी रखा गया है। टिकट के दाम 600 रुपए से शुरू होकर 10 हजार रुपए तक रखा गया हैं। जानकारी के अनुसार जया किशोरी Startup Conclave 2023 में भी भाग लेंगी।
कौन है जया किशोरी?
जया किशोरी का जन्म 13 जुलाई 1995 में कोलकाता में हुआ। पिता का नाम शिवशंकर शर्मा और माता का नाम सोनिया शर्मा है। छोटी बहन का नाम चेतना है।
जया किशोरी ने बीकॉम किया है। बचपन से ही उनका झुकाव अध्यात्म की तरफ था। इसलिए उन्होंने कथावाचक बनने का फैसला किया, जिसमें उनके परिवार ने भी उनका साथ दिया। जया किशोरी भारत की उन कथावाचकों में शामिल हैं, जो बहुत ही कम उम्र में इस क्षेत्र में आ गए।
खास बात यह है कि वे कथावाचक हैं, लेकिन साथ ही साथ युवाओं को भी मोटिवेट करती हैं और युवाओं को सही राह पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।
जया किशोरी के गुरू गोविंदराम मिश्र थे, जिन्होंने इन्हें राधा नाम दिया था। लेकिन बाद में जब इनकी प्रसिद्धि बढ़ती गई तो श्रीकृष्ण की भक्ति के चलते इन्हें ‘किशोरीजी’ की उपाधि उन्होंने दी।
और पढ़े: कभी सोचा है मंदिरो में प्रवेश से पूर्व क्यों स्पर्श करते हैं सीढ़ियां, जानिए रहस्यमयी कारण
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और जया किशोरी की होती है तुलना
छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत कथा के लिए हाल ही में बिहार आए थे। उनकी यात्रा और कार्यक्रम विभिन्न वजहों से काफी चर्चा में रही।
उनके कार्यक्रम में लाखों की संख्या में लोग उमड़ पड़े जिन्हें संभालना मुश्किल हो गया था। वहीं, जया किशोरी ने भी खुद को बतौर मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक स्थापित कर लिया है। विभिन्न वजहों से अक्सर इन दोनों की तुलना होती रहती है।
और पढ़े: Mithila Mango Festival: बिहार का अनोखा महोत्सव, मुख्यमंत्री, जमींदार, दामाद और बहु पर आम के नाम

