गोपालगंज: जमीनी विवाद में किशोर की गला दबाकर हत्या, बथान में मिला शव
गोपतालगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहाँ जमीनी विवाद को लेकर एक किशोर की हत्या का मामला सामने आया है, घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के अमवा विजयपुर गांव की है। किशोर का शव उसके बथान से बरामद किया गया है जिसके बाद मृतक की मां कांति देवी ने गांव के ही तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के मुताबिक कुचायकोट थाना क्षेत्र के अमवा विजयपुर गांव निवासी योगेंद्र यादव के पुत्र दीपू कुमार को गांव के ही रविंद्र यादव,नंदलाल यादव तथा एक और किशोर दीपू के घर पहुंचे और खेलने के बहाने उसे ले गए।जहां उसके बथान में रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। देर शाम जब वह अपने घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। परिजनों को उसका शव गले में रस्सी लपेटा हुआ उसी के बथान से मिला।
पुलिस मामले की जांच करते हुए घटना में शामिल नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई हैं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

