IPL 2022: आईपीएल की नई टीम ने स्पॉन्सरशिप के लिए तोड़ दिया रिकॉर्ड, धोनी और रोहित की टीम ने भी तोड़ा रिकॉर्ड
आईपीएल 2022 की मेगा ऑक्शन की तैयारियां जोरों शोरों से सभी टीमें कर रही हैं। बता दें कि इस बार दो और नई टीम को शामिल कर लिया गया है। जिससे कि आईपीएल 2022 में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। नई टीमों में अहमदाबाद टाइटंस और लखनऊ सुपरजायंट्स शामिल है।
बता दें कि आईपीएल 2022 का सीजन शुरू होने से पहले ही 3 फ्रेंचाइजी ने स्पॉन्सरशिप का पिछला रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं। जिसमें धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स, रोहित की मुंबई इंडियंस और इस बार नई टीम लखनऊ सुपरजायंट्स शामिल है। इन तीनों टीमों ने आईपीएल इतिहास के स्पॉन्सरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों पहली ऐसी टीमें बन गई हैं जिन्होंने अपनी फ्रंट जर्सी पार्टनरशिप के लिए 30 करोड़ से ज्यादा का सौदा किया है। वहीं लखनऊ सुपरजाइंट्स ने अपनी फ्रंट जर्सी के लिए My11Circle के साथ 75 करोड़ से ज्यादा का सौदा किया है।
मुम्बई इंडियंस
मुंबई इंडियंस ने स्लाइस सुपर कार्ड्स (Slice Super Cards) के साथ फ्रंट जर्सी के लिए स्पॉन्सरशिप डील का ऐलान किया है। इस डील को मुंबई इंडियंस ने जनवरी में घोषणा की थी। बता दें कि स्लाइस सुपर कार्ड्स (Slice Super Cards) के साथ फ्रंट जर्सी के लिए यह डील 90 से 100 करोड़ तक हो सकता है। आपको बता दें कि इस डील के मुताबिक मुंबई इंडियंस की फ्रंट जर्सी पर स्लाइस कार्ड्स का लोगो दिखेगा। जिससे कि दुनिया भर के लोगों को इससे जुड़ने का मौका मिलेगा।
चेन्नई सुपरकिंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस आईपीएल में स्पॉन्सरशिप रिकॉर्ड को तोड़ते हुए टीवीएस यूरोग्रिप (TVS Eurogrip) के साथ फ्रंट जर्सी के लिए 100 करोड़ से ज्यादा का सौदा किया है। बता दें कि यह करार 3 वर्षों के लिए है।
लखनऊ सुपरजायंट्स
लखनऊ सुपरजायंट्स ने My11Circle के साथ स्पॉन्सरशिप की डील की है। लखनऊ सुपरजायंट्स की यह डील आईपीएल के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी डील मानी जा रही है। अभी तक आईपीएल में स्पॉन्सरशिप में ड्रीम इलेवन का दबदबा रहा है। लेकिन अब My11Circle भी शामिल हो गया है। My11Circle आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स के टीम के स्पॉन्सर के रूप में रहेगा।
अगर अन्य टीमों के स्पॉन्सर की बात करें तो आरसीबी ने मुथूट फिनकॉर्प के साथ लगभग 22 करोड़ से अधिक मूल्य पर पार्टनर होगा। वहीं सनराईजर्स हैदराबाद ने Cars24 के साथ डील की है। यह डील 18 करोड़ प्रतिवर्ष से कम की है। केकेआर की टीम एमपीएल के साथ है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल जेएसडब्ल्यू पेंट्स के साथ स्पॉन्सरशिप की डील की है।

