IPL 2022: पाकिस्तान सुपर लीग 2022 में धूम मचाने वाले इन स्टार खिलाड़ियों पर हो सकती है पैसों की वर्षा, देखें लिस्ट
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन का आयोजन कल से बेंगलुरु में किया जाएगा। यह दो दिवसीय ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को होगा। सभी टीमों ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए पहले से ही तैयारियां कर ली हैं। अब मेगा ऑक्शन की अंतिम घड़ी काफी निकट है। अब ऐसे सभी फ्रैंचाइजी, टीम के कोच, मेंटर और सलाहकार सभी लोग इस मेगा ऑक्शन को लेकर अपनी काफी उत्साहित हैं और बेहतरीन खिलाड़ियों पर ऊंची बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल करने के लिए तत्पर हैं।
इस बीच पाकिस्तान में टी-20 लीग, पाकिस्तान सुपर लीग खेली जा रही है। जिसमें कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर आईपीएल फ्रेंचाइजियों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। ऐसे में पीएसएल में खेल रहे इन खिलाड़ियों पर आईपीएल की टीमों की नजर रहने वाली है। आइए जानते हैं कि PSL में कौन कौन से वो खिलाड़ी हैं जो पीएसएल में रन बरसा रहे हैं और विकेट चटका रहे हैं।
पॉल स्टिरलिंग
आयरलैंड के बेहतरीन बल्लेबाज पॉल स्टिरलिंग इस वक्त पीएसएल में धमाल मचाए हुए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 187 का स्कोर बनाया है। उनका स्ट्राइक रेट 181 का रहा। इन्होंने पीएसएल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और आईपीएल की टीमों का ध्यान आकर्षित किया। मेगा ऑक्शन में पॉल स्टिरलिंग का 50 लाख रुपए का बेस प्राइस है। ऑक्शन में इनकी अधिक डिमांड रहने वाली है।
टिम डेविड
ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ी टिम डेविड ने पाकिस्तान सुपर लीग में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 5 मैचों में 163 रन बनाए हैं। 25 वर्षीय इस युवा बल्लेबाज ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को किया। इन्होंने 19 गेंदों में 51, 29 गेंदों में 71 रन भी बना चुके हैं। इन्होंने 5 मैचों में 15 छ्क्के जड़े हैं। इन्होंने आईपीएल 2022 की नीलामी में अपना बेस प्राइस 40 लाख रुपए रखा है।
बेन कटिंग
ऑस्ट्रेलिया के बेन कटिंग पीएसएल में पेशावर जाल्मी की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। बेन कटिंग का आईपीएल मेगा ऑक्शन में बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। बेन कटिंग ने हाल ही में अपनी टीम के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। जिसमें उन्होंने 5 गगनचुंबी छक्के भी जड़े।
इमरान ताहिर
इमरान ताहिर इंडियन प्रीमियर लीग का लगातार हिस्सा रहे हैं। फिलहाल वे 43 वर्ष के हो चुके हैं, लेकिन बढ़ते उम्र के बावजूद भी उनका क्रिकेट खेलने का जुनून कम नहीं हुआ है। वे पीएसएल में अपनी टीम से खेलते हुए 5 मैचों में 10 विकेट चटका चुके हैं। बता दें कि पिछले सीजन में इमरान ताहिर चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेले थे। इस बार टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है।

