IPL 2022 Mega Auction: बड़ी बड़ी टीमों की नजर में आ गया ये युवा खिलाड़ी, मोटी रकम देकर करना चाहेंगी अपनी टीम में शामिल

आईपीएल 2022 को लेकर सभी टीमें अपने-अपने तैयारियों में जुट गई हैं। बता दें कि आईपीएल 2022 के सीजन का मेगा ऑप्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने जा रहा है। इस नीलामी में 590 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर दिया गया है। इन्हीं 590 खिलाड़ियों में कुछ अलग अलग खिलाड़ी है तो कुछ कोमन खिलाड़ी हैं। लेकिन एक खिलाड़ी जरूर सभी टीमों की लिस्ट में ऊपर आ गया होगा।

यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि अंडर-19 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम की तरफ से और ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले राज बावा हैं। इनका पूरा नाम राज अंगद बावा है। राज बावा ने अंडर-19 विश्व कप में भारत की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बता दें कि अंडर-19 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में राज बावा ने बेहतरीन 5 विकेट लिए थे और महत्त्वपूर्ण 35 रन बनाए थे। इस ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था।

युगांडा के खिलाफ राज बावा ने मात्र 108 गेंदों में 162 रनों की ताबड़तोड़ तूफानी पारी

वहीं अंडर-19 विश्व कप के पहले ही लीग मैच में राज बावा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 विकेट झटके थे। इसके बाद युगांडा के खिलाफ राज बावा ने मात्र 108 गेंदों में 162 रनों की ताबड़तोड़ तूफानी पारी खेली थी। आपको बता दें कि 162 रनों की तूफानी पारी खेलकर राज बावा ने अंडर-19 विश्व कप में भारत की तरफ से खेलते हुए एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया। वे एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

इससे पहले यह रिकॉर्ड बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन के नाम था। जिन्होंने साल 2004 के अंडर-19 विश्व कप में 155 रन बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप 2022 में फाइनल जीतने के बाद क्रिकेट प्रेमियों में राज बावा की ही चर्चा जोरों शोरों से है। आईपीएल 2022 में इस बार राज बावा पर बड़ी बड़ी टीमें करोड़ों की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल कर सकती हैं।

राज बावा की खास बात यह है कि यह खेल उन्हें विरासत में मिला है। आपको बता दें कि राज बावा के दादा त्रलोचन बावा भारतीय हॉकी के अंतरराष्ट्रीय प्लेयर रहे हैं। उनके दादाजी ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य भी रहे थे। बता दें कि राज बावा युवराज सिंह को अपना आदर्श मानते हैं और उन्हें ही देखकर उन्होंने क्रिकेट को गंभीरता से लेना शुरू किया था और अपनी प्रैक्टिस को गंभीरता से लेना शुरू किया था।

अब देखने वाली बात यह है कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में कौन सी टीम राज बावा पर कितना बोली लगाती है। आपको बता दें कि इस आईपीएल 2022 के मेगा ऑप्शन में अंडर-19 विश्व कप 2022 के 8 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।