IPL 2022 Mega Auction: अंडर-19 वर्ल्ड कप के इन 8 युवा सितारों पर हो सकती है पैसों की बारिश, ये है पूरी लिस्ट

अभी हाल ही में हुए वेस्टइंडीज में अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप में चैंपियन बनी। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को फाइनल में हराकर सभी को चौंका दिया है। बता दें कि 12 और 13 फरवरी से बेंगलुरु में आईपीएल 2022 की नीलामी शुरू होनी है। ऐसे में अंडर-19 की भारतीय टीम ने विश्व कप जीत कर सबको अपनी तरफ आकर्षित किया है ।वहीँ रूल्स के अनुसार आईपीएल में शामिल होने के लिए एक फर्स्ट क्लास मैच खेलना अनिवार्य  है । अब देखना दिलचस्प होगा की ऐसे में इन 8 खिलाड़ियों को अगर रूल में बदलाव कर के जगह मिलती है तो यश बड़ी बात होगी । ऐसा हुआ तो देखना यह है कि कौन सा खिलाड़ी किस टीम में शामिल होता है।

भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम के 8 खिलाड़ी आईपीएल 2022 के मेगा ऑप्शन में शॉर्टलिस्ट कर दिए गए हैं। इनमें कप्तान यश धुल, हरनूर सिंह, अनीश्चवर गौतम, राज अंगद बावा, कौशल तांबे, राजधर्वन हैंगरगेकर, वासु वत्स और विक्की ओस्तवाल शामिल हैं। इस बार आईपीएल ऑक्शन में 590 खिलाड़ी शामिल हैं, इसमें से 370 खिलाड़ी भारतीय हैं। वही राज बावा अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में बेहतरीन और ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर मैन ऑफ द मैच भी रहे।

फाइनल में राज बावा ने 5 विकेट लेने के साथ साथ महत्वपूर्ण 35 रन भी बनाए। आइए आपको अंडर-19 वर्ल्ड कप के उन 8 खिलाड़ियों के प्रर्दशन बारे में बताते हैं, जिन पर आईपीएल 2022 की नीलामी में मोटी बोली लग सकती है।

कप्तान यश धुल

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कमान संभालने वाले यश धुल ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई थी। यश धूल शुरू के दो मैचों में नहीं खेले थे। इसके अलावा 4 मैचों में 229 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया था।

राज अंगद बावा

भारतीय अंडर-19 टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर राज बावा ने फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन किया था जिसमें उन्होंने 5 विकेट लिए और 35 रन बनाए थे। उन्होंने युगांडा के खिलाफ 108 गेंदों में ताबड़तोड़ 162 रनों की बेहतरीन पारी भी खेली थी। राज बावा ने वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में 6 मैचों में 63 की औसत से 252 रन बनाए थे। जिसमें उन्होंने कुल 19 चौके और 10 छक्के जड़े थे। उनका स्ट्राइक रेट 100.80 का था।

अंगकृष रघुवंशी

अंडर-19 वर्ल्ड कप में रघुवंशी सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे। उन्होंने छह मैचों में 278 रन बनाए थे। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन से उनको नीलामी में काफी फायदा मिल सकता है।

हरनूर सिंह

हरनूर सिंह अंडर-19 वर्ल्ड कप में बेहतरीन पारियां खेलकर टीम को जीतने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने छह मैचों में 141 रन बनाए हैं। वहीं आपको बता दें कि एशिया कप में वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे थे। इसका फायदा उन्हें आईपीएल 2022 की नीलामी में मिल सकता है।

इनके अलावा शेख रशीद, निशांत सिंधू, विक्की औस्तवाल और रवि कुमार भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें आईपीएल 2022 की नीलामी में मोटी रकम मिलने की उम्मीद है। विक्की औस्तवाल अंडर-19 वर्ल्ड कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने छह मैचों में 13.33 की औसत से 12 विकेट लिए हैं। जिसमें एक बार पांच विकेट भी शामिल रहा है।