IPL 2022 Auction: ये 10 स्टार ऑलराउंडर इस वर्ष बिके बेहद किफायती, कीमत जानकर होगी हैरानी

आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन समाप्त हो चुका है। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन की नीलामी में सभी 10 टीमों ने ऑलराउंडर खिलाड़ियों को खरीदने में जोर दिया है। कई खिलाड़ियों पर तो जमकर पैसा बरसा, तो वहीं कुछ खिलाड़ियों पर उम्मीद के मुताबिक रकम नहीं मिल पाई। आज हम बात करेंगे ऐसे कुछ ऑलराउंडर की, जिन्हें उम्मीद के मुताबिक रकम नहीं मिल पाई। आइए जानते हैं ऐसे कौन से स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जिन्हें बेहद कम रकम में खरीदा गया।

केवल 50 लाख में बिके दक्षिण अफ्रीका के ड्वेन प्रिटोरियस

आईपीएल 2022 की नीलामी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन प्रिटोरियस को मात्र 50 लाख रुपए में खरीदा है। आपको बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी की टी-20 लीग, इंडियन प्रीमियर लीग में ड्वेन प्रिटोरियस ने अभी तक डेब्यू नहीं किया है। आईपीएल 2022 में ड्वेन प्रिटोरियस डेब्यू करेंगे और सीएसके की तरफ से अपना पहला मैच खेलेंगे। ड्वेन प्रिटोरियस अब तक साउथ अफ्रीका की तरफ से 3 टेस्ट मैच, 23 वनडे मैच और 22 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

बेनी हॉवेल को मिले केवल 40 लाख

इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट के स्टार ऑलराउंडर बेनी हॉवेल को पंजाब किंग्स ने मात्र 40 लाख रुपए में खरीदा है। बेनी हॉवेल निचले क्रम में विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

मोहम्मद नबी बिके इतने रुपए में

अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी मोहम्मद नबी को इस बार आईपीएल 2022 में मोटी रकम नहीं मिल पाई है। मोहम्मद नबी को कोलकाता नाइटराइडर्स ने तो केवल 1 करोड़ रुपए में खरीदा। पहले राउंड में नबी अनसोल्ड रहे थे। बता दें कि मोहम्मद नबी 5 से 8 करोड़ तक में बिकने की काबिलियत रखते थे।

इन धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ियों को भी नहीं मिली मोटी रकम

फैबियन एलन- 75 लाख रुपये मुंबई इंडियंस
जेम्स नीशम- 1.50 करोड़ रुपये राजस्थान रॉयल्स
रिषी धवन- 50 लाख पंजाब किंग्स
ललित यादव- 65 लाख रुपये दिल्ली कैपिटल्स
के गौतम- 90 लाख रुपये लखनऊ सुपर जायंट्स
डैरेल मिचेल- 75 लाख रुपये राजस्थान रॉयल्स
विक्की ओसवाल- 20 लाख रुपये दिल्ली कैपिटल्स।
वहीं आपको बता दें कि आवेश को 10 करोड़ में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने खरीदा है। आवेश खान का बेस प्राइस मात्र 20 लाख रुपए था। आवेश खान को खरीदने के लिए आईपीएल की फ्रेंचाइजी जद्दोजहद करती रहीं। अंततः लखनऊ सुपरजाइंट्स ने खरीद लिया।