IPL 2022 Auction: आईपीएल की नीलामी में 2 दिन में खर्च हो गए इतने अरब रुपए, इन 10 खिलाड़ियों पर लगी 1 अरब से अधिक की बोली

आईपीएल 2022 की नीलामी खत्म हो चुकी है। सभी टीमों की फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों को अपनी अपनी टीम में शामिल कर लिया है। आपको बता दें कि आईपीएल 2022 की 2 दिन तक चली इस नीलामी में सभी 10 टीमों की फ्रेंचाइजियों ने 5.5 अरब रुपए से अधिक खर्च कर दिया है। इस नीलामी में 204 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। जिसमें कुल 552.6 करोड़ रुपए खर्च हुए।

ईशान किशन ने सबको किया प्रभावित

इस सीजन में सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन रहे। जिन्हें मुम्बई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम शामिल किया। ईशान किशन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। ईशान किशन पिछले सीजन में भी मुंबई इंडियंस की तरफ से खेले थे। ईशान किशन के अलावा कई युवा खिलाड़ियों पर नोटों की वर्षा हुई। वहीं सुरेश रैना, स्टीवन स्मिथ जैसे खिलाड़ियों को कोई खरीददार नहीं मिला।

वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स, मुम्बई इंडियंस, कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स ने 25 में से पूरे 25 खिलाड़ियों को खरीदने में कामयाब रही। वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सुपुत्र अर्जुन तेंदुलकर को मुम्बई इंडियंस ने अपने खेमे में शामिल किया।

10 खिलाड़ियों पर लगी 1 अरब से अधिक की बोली

इस नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन रहे। वहीं 20 लाख की बेस प्राइस वाले आवेश मालामाल हो गए। जिन्हें लखनऊ सुपरजायंट्स ने 10 करोड़ की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया। इस आईपीएल की नीलामी में केवल 10 खिलाड़ियों पर ही 1 अरब से अधिक खर्च किए गए। आइए देखते हैं उन 10 खिलाड़ियों की लिस्ट, जिनपर फ्रेंचाइजियो ने नोटों की वर्षा कर दी।

पहले खिलाड़ी हैं ईशान किशन, जिन पर मुम्बई इंडियंस की टीम ने 15.25 करोड़ की मोटी रकम देकर खरीदा।

इसके अलावा दीपक चाहर को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 करोड़ रुपए खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया।

तीसरे खिलाड़ी श्रेयस अय्यर हैं, जिनको कोलकाता नाइटराइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया।

चौथे खिलाड़ी हैं लियाम लिविंगस्टोन, जिनको पंजाब ने 11.50 करोड़ में खरीदा।

पांचवें खिलाड़ी हैं श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा, जिनको कोहली की टीम आरसीबी ने 10.75 करोड़ में खरीदा।

छठे खिलाड़ी हर्षल पटेल हैं। हर्षल पटेल को बैंगलोर ने 10.75 करोड़ में खरीदा।

सातवें खिलाड़ी निकोलस पूरन हैं, जिनको सनराइजर्स हैदराबाद ने 10.75 करोड़ में खरीदा।

आठवें खिलाड़ी भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर हैं, जिनको दिल्ली कैपिटल ने 10.75 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया।
शार्दुल ठाकुर पिछले सीजन में धोनी की टीम से खेले थे।

नौवें खिलाड़ी हैं न्यूजीलैंड के लोकी फर्गुसन, जिनको इस बार की नई टीम गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ रुपए में खरीदा।

दसवें खिलाड़ी के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा हैं, जिनको राजस्थान रॉयल्स ने 10 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। इन सभी 10 खिलाड़ियों पर टीमों ने 1.16 अरब रुपए खर्च कर दिए।