IPL 2022: 5 बार के चैंपियन रोहित शर्मा की टीम की प्लेइंग 11 हो सकती है ऐसी, जानिए सूर्यकुमार यादव का नंबर
आईपीएल 2022 की तैयारियां जोरो शोरों से चल रही है। बीसीसीआई ने आईपीएल 2022 का डेट शीट जारी कर दिया है। 26 मार्च आईपीएल का आगाज होने जा रहा है। आज हम 5 बार के चैंपियन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की बात करेंगे। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 में चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। वहीं मेगा ऑक्शन में 21 खिलाड़ियों को खरीदकर 25 खिलाड़ियों की स्क्वॉड तैयार किया है। आइए जानते आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 क्या हो सकती है? आइए जानते हैं।
इन 4 खिलाड़ियों को किया रिटेन
मुम्बई इंडियंस ने रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़) और किरोन पोलार्ड (6 करोड़) को में रिटेन किया है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने मेगा ऑक्शन में कुछ बड़े खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया। जिनमें ईशान किशन, जयदेव उनादकट, जोफरा आर्चर, जयंत यादव, टाइमल मिल्स और टिम डेविड शामिल हैं।
5 बार की आईपीएल चैंपियन है मुंबई
आईपीएल का पहला सीजन साल 2008 में शुरू हुआ था। अब तक आईपीएल के 14 सीजन खेले जा चुके हैं। आईपीएल 2022 का ये 15वां सीजन है। अब तक खेले जा चुके 14 सीजन में से मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में अकेले सर्वाधिक 5 बार खिताब जीता है। जबकि धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स ने 4 बार खिताब जीता है। वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स ने 2 बार गौतम गंभीर की कप्तानी में खिताब जीता था। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स ने 1 बार खिताब जीता था। डेक्कन चार्जर्स (अब सनराइजर्स हैदराबाद) ने 2 बार खिताब जीता है। पहला खिताब एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में, और दूसरा खिताब डेविड वार्नर की कप्तानी में।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, किरोन पोलार्ड, टिम डेविड, संजय यादव, टाइमल मिल्स, जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्कडेय, जयदेव उनादकट।
मुम्बई इंडियंस की 25 सदस्यीय टीम
रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, अनमोलप्रीत सिंह, डिवॉल्ड ब्रेविस (साउथ अफ्रीका), आर्यन जुयाल, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद अर्शद खान, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, जोफरा आर्चर, टाइमल मिल्स (इंग्लैंड), रिले मेरेडिथ (ऑस्ट्रेलिया), मुरुगन अश्विन, बासिल थंपी, किरोन पोलार्ड, रितिक शोकिन, अर्जुन तेंदुलकर, संजय यादव, डेनियल सैम्स (ऑस्ट्रेलिया), टिम डेविड (सिंगापुर), फेबियन एलेन (वेस्ट इंडीज)।

